तपती गर्मी से बचने के लिए बुजुर्ग ने बनाया मस्त देसी जुगाड़, साइकिल का कायापलट देखकर हैरान रह गए लोग
Desi Jugaad Video: वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स ने चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए देसी जुगाड़ बनाया है। सोशल मीडिया पर लोग बुजुर्ग की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे।

Old man viral video: देश के कई हिस्सों में गर्मी काफी बढ़ने लगी है। ऐसे में कई लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर वे लोग जो चिलचिलाती धूप में दो वक्त की रोटी को जद्दोजहद करते हैं। लेकिन इस बीच एक शख्स ने गर्मी से बचने का बढ़िया देसी जुगाड़ भिड़ाया है। (वीडियो-नीचे)
धूप का देसी जुगाड़
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने चिलचिलाती धूप से बचने का एक देसी जुगाड़ बनाया है। लोग उनके इस जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शख्स काफी बुजुर्ग है ये भी कारण है कि लोग उनकी परफॉर्मेंस की जमकर सराहना कर रहे हैं।
पुरानी चीजों से बनाया जुगाड़
आमतौर पर जहां लोग बेकार या पुरानी चीजों को फेंक देते हैं, वहीं बुजुर्ग शख्स ने इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर काम की चीज बनाई है। वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग ने साइकिल के चारों ओर लड़की का एक फ्रेम बनाया हुआ है। इसके नीचे टायर भी लगे हुए हैं। इस फ्रेम का फायदा ये है कि चिलचिलाती गर्मी का साइकिल चलाने वाले पर कोई असर नहीं होगा।
भीषण गर्मी से बचने का तरीका
भीषण गर्मी में साइकिल चलाना किसी टास्क से कम नहीं है। फिर भी लोग मजबूरी के आगे घुटने टेक लेते हैं और परिवार चलाने के लिए ना गर्मी देखते हैं और ना ही कोई परेशानी। लेकिन बुजुर्ग शख्स ने गर्मी से बचने का जो देसी जुगाड़ भिड़ाया है, वो हर किसी को पसंद आ रहा है।
यहां देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर बुजुर्ग शख्स का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को 31 हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और 22 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है। वीडियो देखने के बाद लोग बुजुर्ग शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications