बिल्डिंग की खिड़की में उल्टा लटक रहा था बुजुर्ग, 150 फीट की ऊंचाई में देखकर लोगों के छूटे पसीने और फिर....

हैरान कर देने वाला मामला चीन के शोगुाआंन का है, जहां 85 साल का एक बुजुर्ग अपार्टमेंट की खिड़की से अचानक लटक जाता है।

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय... ये कहावत बड़े बूढ़ों से तो आपने सुनी ही होगी और सच भी है। कहावतें ऐसे ही नहीं बनती। सोशल मीडिया पर आए दिन चौंकाने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इस कहावत पर सटीक बैठता एक वीडियो भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो एक बुजुर्ग का है, जो 150 फीट की ऊंचाई से गिरने वाले थे, लेकिन लोगों की सूझबूझ ने किसी तरह उस बुजुर्ग की जान बचा ली। लोग पहले तो बुजुर्ग को ऐसे लटकता देखकर काफी घबरा गए, बाद में पुलिस को फोन कर सबने मिलकर बुजुर्ग को ऊपर लाने में मदद की। ये खबर तेजी से फैली और लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर काफी शॉक हो रहे हैं।

अचानक खिड़की से लटका बुुजुर्ग

अचानक खिड़की से लटका बुुजुर्ग

हैरान कर देने वाला ये मामला चीन के शोगुाआंन का है, जहां 85 साल का एक बुजुर्ग अपार्टमेंट की खिड़की से अचानक लटक जाता है। 150 फीट की ऊंचाई पर बुजुर्ग किस तरह लटका, ये तो किसी को पता नहीं लगा, लेकिन गनीमत ये रही कि किसी तरह बुजुर्ग शख्स का पैर खिड़की के फ्रेम में जा फंसा।

बुजुर्ग को देखकर हैरान हुए लोग

बुजुर्ग को देखकर हैरान हुए लोग

बुजुर्ग को इस तरह अपार्टमेंट की बिल्डिंग से लटकता हुआ जब एक महिला ने देखा तो वो भी हैरान रह गई। आनन फानन में महिला ने पुलिस को फोन किया। थोड़ी देर बाद बिल्डिंग में मौजूद लोग भी बुजुर्ग शख्स को बचाने की मशक्कत में जुट गए।

हाल ही में हुई है ब्रेन सर्जरी

हाल ही में हुई है ब्रेन सर्जरी

दमकलकर्मियों, पुलिस और लोगों की सूझबूझ ने किसी तरह उस बुजुर्ग की जान बचा ली। डेली मेल की खबर के मुताबिक, 85 साल के इस बुजुर्ग की हाल ही में ब्रेन सर्जरी हुई है। बुजुर्ग अपने अपार्टमेंट की खिड़की से लटके हुए मिले, तो आसपास से गुजर रही महिला की नजर उनपर पड़ी। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने भी बुजुर्ग को देखा।

बहुत कम खुल रही थी खिड़की

बहुत कम खुल रही थी खिड़की

बुजुर्ग को ऐसे देखकर भयभीत लोगों ने तुरंत इमरजेंसी सर्विसेज को फोन किया। बुजुर्ग को बचाने वाले लोगों में शामिल यांग बताते हैं कि जिस खिड़की से बुजुर्ग लटक रहे थे, वो बहुत ही कम खुल पा रही थी। वहीं फिर जाकर पता चला कि हाल ही में बुजुर्ग की ब्रेन सर्जरी भी हुई है।

लोगों को सता रहा था इस बात का डर

लोगों को सता रहा था इस बात का डर

शख्स ने बताया कि बुजुर्ग को बचाने के लिए जब वे लोग पहुंचे, तो वे होश में थे और दर्द से चिल्ला भी रहे थे। यांग ने कहा कि उन्हें डर लग रहा था कि कहीं बुजुर्ग नीचे ना गिर जाएं। बुजुर्ग दर्द में तो थे, लेकिन कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे।

लोगों ने किया पुलिस को फोन

लोगों ने किया पुलिस को फोन

घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद बुजुर्ग की बेटी भी वहां आ गई, जिसके बाद उन्होंने लोगों का उनके पिता को बचाने के लिए आभार जताया। अब बुजुर्ग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+