ओला-उबर कैब में AC ऑन कराने पर लग रहा है एक्स्ट्रा चार्ज! सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला की आपबीती
नई

AC चलाने का एक्स्ट्रा चार्ज!
आजतक की खबर के मुताबिक, अदिति सिंह नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर अपने अनुभव को साझा किया है। अदिति ने बताया है कि उबर कैब बुक करने के बाद उससे गाड़ी में AC चलाने का एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा रहा था, जिसकी वजह से उसने कैब को कैंसिल कर दिया। महिला की इस स्टोरी पर अब यूजर्स का पारा हाई हो गया है।

सोशल मीडिया पर महिला ने निकाला गुस्सा
अदिति ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "यह मेरे लिए बहुत अधिक चौंकाने वाला है कि ड्राइवर ने AC चलाने से मना कर दिया, जब तक कि हमने एसी के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं किया। क्या यह कोई नया नियम है? अखिरकार कैब में बैठने के बाद ट्रिप को कैंसिल करना पड़ा।" अदिति ने इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें ड्राइवर सीट के पीछे टंगा एक बैनर दिख रहा है। इस पर लिखा है कि ओला उबर कैब में AC ऑन कराने के लिए अब चार्ज लगेगा। पहले 25 किलोमीटर के लिए 50 रुपए देने होंगे, जबकि 25 से 50 किलोमीटर तक जाने के लिए 100 रुपए लगेंगे।"

कंपनी की ओर से मांगी गई माफी
महिला के इस ट्वीट पर कंपनी की ओर से भी प्रतिक्रिया आ गई है। महिला का कहना है कि आदिति की ओर से हुई शिकायत के बाद उबर ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि आपको जो परेशानी उठानी पड़ी है, उसके लिए हमे खेद है। कृपया डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से यात्रा की तारीख और समय के साथ अपने उबर अकाउंट से संबद्ध अपना रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर और ईमेल आईडी शेयर करें, हम मदद करेंगे।
Shocking !! Driver refused to turn on AC unless we paid extra for air conditioning. Is this something new ? Had to cancel trip after getting into the cab. @Uber @Uber_Support pic.twitter.com/l1EFgnWkf9
— Aditi Singh (@aditi2118) March 25, 2022












Click it and Unblock the Notifications