पुलिसवाले ने वर्दी में पार की हदें, बीच सड़क महिला डांसर के साथ किया अश्लील डांस, Video वायरल
न्यूयॉर्क के एक और पुलिसकर्मी का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर हंगामा मच गया है।
न्यूयॉर्क: कुछ महीने पहले न्यूयॉर्क की एक महिला पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वो पुलिस अधिकारी की गोद में बैठकर डांस कर रही थी। दरअसल, डिपार्टमेंट ने पुलिसकर्मियों के लिए एक हॉलीडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। इसी पार्टी में वेरा मेकुली नाम की महिला पुलिसकर्मी ने लैप डांस किया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उसका ट्रांसफर कर दिया गया। अब न्यूयॉर्क के एक और पुलिसकर्मी का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर हंगामा मच गया है।

कम कपड़े पहनी महिला डांसर के साथ किया डांस
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग का एक जवान सोमवार को आयोजित की गई वेस्ट इंडियन डे परेड में कम कपड़े पहनी हुई एक महिला डांसर के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। डांस के दौरान पुलिस का ये सिपाही अपनी वर्दी में था और डांसर के साथ मुस्कुराते हुए डांस कर रहा था।

बीच सड़क पर किया दोनों ने डांस
पुलिसकर्मी और महिला डांसर को साथ-साथ डांस करते हुए देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी खुश हो रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला डांसर पुलिसकर्मी को पहले अपनी गोद में बिठाती है और इसके बाद दोनों एक दूसरे से चिपककर डांस करने लगते हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स लगातार चिल्ला रहा है- पीछे झुक जाओ...पीछे झुक जाओ।

वर्दी की गरिमा भी भूला पुलिसकर्मी
33 सेकंड की इस क्लिप में दोनों को सबकुछ भूलकर डांस करते हुए देखा जा रहा है। पुलिसकर्मी को ये भी एहसास नहीं है कि वो उस वक्त पुलिस की वर्दी में है और ऐसा करना विभाग के नियमों के खिलाफ है। वीडियो में महिला डांसर ने बिकिनी जैसा एक टॉप पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के भी रिएक्शन आ रहे हैं।

पुलिसकर्मी पर नहीं होगा कोई एक्शन
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की, कि ये फुटेज सोमवार की वेस्ट इंडियन डे परेड की है। साथ ही पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी पर फिलहाल किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। हालांकि वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
साल 2011 में भी वायरल हुआ था ऐसा ही वीडियो
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब वेस्ट इंडियन डे परेड की किसी डांसर के साथ पुलिसकर्मी का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। साल 2011 में भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मी और महिला डांसर साथ नजर आए। उस वक्त तत्कालीन पुलिस कमिश्नर रे केली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि ऐसे किसी आयोजन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए ये सब करना असामान्य बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications