अस्पताल के कैमरे में कैद हुआ बच्चे का ‘भूत’, 2 दिन पहले ही हुई थी मौत
अस्पताल में नर्स ने देखा उसी बच्चे का भूत, जिस की दो दिन पहले ही वहां हो गई थी मौत, लेकिन कोई यकीन नहीं कर रहा उसकी बातों पर।
नई दिल्ली। आज से पहले भी आपने कई बार भूत-प्रेत की कहानियां सुनी होगी। उनके बारे में अपनी नानी-दादी से कहानियां सुनी होगी और वीडियोज भी देखा होगा। लेकिन उनपर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों अर्जेंटीना की एक नर्स के साथ हो रहा है।

अर्जेंटीना की एक नर्स की बातों पर किसी को यकीन नहीं हो रहा। नर्स अपनी बातों पर उन्हें भरोसा दिलाने के लिए वीडियो भी दिखा रही है, लेकिन उसकी बातों पर कोई भरोसा नहीं कर रहे हैं। दरअसल अर्जेंटीना के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की नर्स ने अस्पताल में भूत होने का दावा किया है। वो कह रही है कि उसने अपनी आंखों से भूत को देखा है जो बेहद छोटा है। उसने दावा किया है कि उसने बेबी भूत की आवाज भी सुनी है। जो एस्टेला इधर आओ कहकर चिल्ला रही थी।
नर्स ने इसके लिए एक वीडियो भी दिखाया, जो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का है,जिसमें चिल्ट्रेन वार्ड के पास उन्हें कोई अजीब सी चीज दिखाई पड़ती है। वीडियो में धुंधली-धुंधली सी तस्वीर दिख रही है। जिसमें कोई बच्ची दिखाई पड़ा रही है, जिसकी दो चोटी बनी हुई है और वो खुद को बेड के नीचे छिपाने की कोशिश कर रही है। नर्स का दावा है कि जिस बच्ची की भूत उसने देखी उसकी मौत दो दिन पहले ही अस्पताल में हुई थी। वो उसे उसी वार्ड के सामने दिखाई दी, जि स वार्ड में उसकी मौत हुई थी। हलांकि उसकी बातों पर कोई यकीन नहीं कर रहा है। लोग कह रहे है कि वो मनगढ़त कहानी बना रही है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications