कुदरत का खूबसूरत करिश्मा! अलग-अलग लाइटों से जगमगाता दिखा UK का आसमान, वायरल हुई तस्वीरें

ऑरोरा बोरेलिस के चलते आसमान में एक नहीं बल्कि कई रंग दिखाई पड़ते हैं। ये दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Credit: @metoffice/Twitter

प्रकृति का करिश्मा भी बेहद खूबसूरत होता है। जब प्रकृति अपने नजारे दिखाने पर आए, तो सारे रंग इसके आगे फीके पड़ने लगते हैं। हम बात कर रहे हैं यूनाइटेड किंगडम के आसमान की, जो एक रात यानी 27 फरवरी को एकदम अलग ही रंग का दिखाई पड़ रहा था। हल्की नीला और बैंगनी रंग का आसमान खूबसूरत रंगों से जगजमाता नजर आ रहा था। प्रकृति का ये करिश्मा देखकर लोग काफी हैरान रह गए। इस पल की कुछ सुंदर तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

खूबसूरत रंगों से जगमगाने लगा आसमान

खूबसूरत रंगों से जगमगाने लगा आसमान

यूके मेट ऑफिस ने आसमान के खूबसूरत रंगों से जगमगाने की इस घटना को कोरोनल होल हाई स्पीड स्ट्रीम का मिक्सचर होने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। ये एक तेज कोरोनल मास इजेक्शन के साथ जुड़ा हुआ था। संभावना है कि रोशनी यूके में आज भी दिखाई पड़ेगी। जिसके लिए लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

क्या है नॉर्दर्न लाइट्स या ऑरोरा बोरेलिस?

क्या है नॉर्दर्न लाइट्स या ऑरोरा बोरेलिस?

बताते चलें कि ऑरोरा बोरेलिस एक प्राकृतिक घटना है, जो पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों में होती है। ये प्रकाश का एक शानदार प्रदर्शन है, जो आकाश में दिखाई पड़ता है। ये रंगीन और रहस्यमयी तरीके से दिखाई देता है जिसने इतिहास में भी कई बार लोगों को सोचने पर मजबूर किया है।

ये कब होता है?

ये कब होता है?

ऑरोरा बोरेलिस पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र और वातावरण के साथ सूर्य से आवेशित कणों की आपसी परस्पर क्रिया के साथ होता है। सूर्य लगातार आवेशित कणों की एक धार छोड़ता है, जिसे सौर हवा कहा जाता है। ये सौर हवा प्रोटॉन और इलेकट्रॉनों से बनी होती है। जब ये आवेशित कण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराते हैं, तो वे विक्षेपित हो जाते हैं और तुरंत ध्रुवीय क्षेत्रों की ओर चले जाते हैं। यहां से वे पृथ्वी के वायुमंडल में गैसों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिससे लाइट का एक सुंदर डिस्प्ले बनता है।

कलर्स

कलर्स

ऑरोरा बोरेलिस के रंग गैस के अणुओं के तरीके से निर्धारित होते हैं, जो आवेशित कणों के द्वारा उत्तेजित होते हैं। ऑक्सीजन हरा और लाल रंग बनाती है, जबकि नाइट्रोजन नीला और बैंगनी रंग बनाती है। ऑरोरा बोरेलिस का आकार और गति पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र, सौर हवा और वायुमंडलीय स्थितियों से प्रभावित होता है।

प्राकृतिक रूप से ये कहां होता है?

प्राकृतिक रूप से ये कहां होता है?

ऑरेरा बोरेलिस एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षक है, जो दुनियाभर के पर्यटकों को इसकी सुंदरता और आश्चर्य देखने के लिए आकर्षित करता है। ऑरेरा बोरेलिस देखने का सबसे अच्छा वक्त सर्दियों के मौसम के दौरान का होता है, जब रातें लंबी और अंधेरी होती हैं। वहीं ध्रुवीय इलाके जैसे आइसलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड और कानाडा जैसी जगहें ऑरेरा बोरेलिस देखने की शानदार जगहें हैं।

Recommended Video

    Bhopal Trilok Ber: Nature का चमत्कार Science का सवाल, 100 साल के पेड़ पर फल कैसे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+