नोएडा में एक बार फिर कुत्ते को लेकर घमासान! लिफ्ट में रिटायर्ड IAS अफसर की कर दी पिटाई

Noida retired ias officer beaten: कुत्तों को लेकर नोएडा में लोगों के बीच बहसबाजी या फिर लड़ाई-झगड़े की बात कोई पुरानी नहीं है। अकसर ऐसे मामले आते रहते हैं, जहां लोग कुत्तों के चक्कर में लड़ाई-झगड़ा करते हैं। कई बार कुत्तों के काटने की खबरें भी सामने आ चुकी है। एक बार नोएडा से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां कुत्ते को लेकर लिफ्ट में रिटायर्ड आईएएस अफसर की पिटाई हो गई।

रिटायर्ड अधिकारी की हुई पिटाई
मामला है नोएडा के Parx Laureate सोसायटी का, जहां रिटायर्ड आईएएस अफसर की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि रिटायर्ड IAS अधिकारी ने पहले महिला को थप्पड़ मारा था। इसके बाद महिला के पति ने अफसर की पिटाई कर दी।

Noida retired ias officer beaten

वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कुत्ते को लेकर हम लोग कैसे कुत्ते बनते जा रहे हैं? उसकी एक बानगी है। कुत्ता प्रेमी और कुत्ता विरोधियों के बीच आए दिन झगड़े लड़ाई देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद थोड़ी देर में महिला का पति भी वहां आ पहुंचा और रिटायर्ड अफसर आरपी गुप्ता के साथ मारपीट करता दिखा। ये पूरी घटना नोएडा के सेक्टर 108 स्थित पार्क्स लॉरिएट सोसाईटी में हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया।

यहां देखें वीडियो...

पहले भी कई मामले आए सामने
बताते चलें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब नोएडा की किसी सोसोइटी में कुत्ते को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी पिटबुल के हमले से लेकर लिफ्ट में अपने पालतू कुत्ते को ले जाने तक... कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां कुत्ते की वजह से लोगों को असहजता महसूस हुई हो और उन्होंने मालिक को इसे दूर करने को कहा। एक दफा पिटबुल के हमले का भी मामला सामने आ चुका है, जिसके बाद कुत्तों को लेकर लोगों का डर और भी बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+