Syria Earthquake: इमारत के मलबे में मिली नवजात, जन्म लेते ही देखी तबाही, छिना माता- पिता का साया

सीरिया में भकंप से मची तबाही के बीच कई झकझोरने वाली तस्वीरें सामने आईं। इन्ही में एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें मलबे के बीच एक नवजात मिला।

Birth in earthquake

सोमवार तड़के आए भूकंप तुर्की और सीरिया (Syria Earthquake) में जमकर तबाही मचाई। इसका असर तीन दो अन्य देशों में भी देखा गया। भूकंप एक बड़ी आपदा बनकर आया, जिसमें करीब 5000 लोगों की जान चली गई। बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए। हजारों इमारतें धराशायी हो गईं। इस भीषण के तबाही के जो तस्वीरें सामने आईं वो किसी को भी झकझोरने वाली हैं। ऐसे में एक नवजात बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तस्वीर को लेकर दावा किया गया कि वो इमारत के मलबे के बीच से रेस्क्यू की गई। जिसमें दबकर उसके माता पिता दोनों की मौत हो गई थी।

सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है। बच्चे को मलबे से निकाले जाने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। शॉर्ट वीडियो में रेस्क्यू टीम के एक सदस्य को नवजात शिशु को ले जाते हुए देखा जा सकता है, जो कि ढहे हुए भवन से बाहर निकल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्क्यू कर नवजात की जान बचा ली गई है। हालांकि मलबे के नीचे दबने से लगी चोटों के कारण उसकी मां ने दम तोड़ दिया। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक बच्ची को सीरिया के अफरीन में रेस्क्यू किया गया था।

वीडियो पोस्ट के साथ दी गई जानकारी में लिखा गया, " ये नवजात बच्ची, जिसका अभी तक कोई नाम नहीं है, आज सीरिया के अफरीन में भूकंप के दौरान मलबे के नीचे पैदा हुई थी, उसके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई, लेकिन उसने उसे जीवित कर दिया। एक अनाथ पैदा हुआ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+