NEET 2024: 12वीं पास करने में छूटे पसीने मगर नीट में मार दिया टॉप, अजब-गजब मामले ने घुमाया माथा
12th fail girl Neet Topper: नीट परीक्षा देश की काफी कठिन परीक्षा मानी जाती है। इस एग्जाम को पास करने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। स्टूडेंट्स इस कठिन एग्जाम को पास करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं, तब जाकर एग्जाम क्लीयर हो पाता है। मगर हाल ही में एक मामले ने सबको हैरत में डाल दिया, जिसमें एक लड़की ने चुटकी बजाकर नीट क्लीयर कर दिया।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लड़की के लिए 12वीं की परीक्षा पास करनी काफी मुश्किल हो गई थी। 12वीं की परीक्षा में वो दो सब्जेक्ट में फेल हो गई। जबकि नीट एग्जाम में उसके अच्छे खासे नंबर आए और वो टॉपर बन गई। लड़की की 12वीं और नीट परीक्षा दोनों की मार्कशीट इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। चलिये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

दरअसल, मामला है गुजरात का, जहां एक छात्रा के इस साल की नीट परीक्षा में 720 में से 705 नंबर आए हैं। पहले ये छात्रा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में दो सब्जेट में फेल हो गई। मगर फिर नियमों के मुताबिक इसे सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का मौका मिला मगर इसे भी ये पास नहीं कर सकी।
छात्रा फिजिक्स के पेपर में फेल हो गई। इससे पहले मेन एग्जाम में छात्रा के 21 नंबर थे और दोबारा परीक्षा में 22 नंबर आए हैं। दोनों ही बार वो फिजिक्स का एग्जाम क्लीयर नहीं कर पाई।
अब छात्रा ने नेशनल लेवल की नीट परीक्षा पास कर ली है। जो छात्रा बारवीं के बोर्ड एग्जाम में पासिंग मार्क्स भी नहीं ला सकी उसने कैसे नेशनल लेवल की परीक्षा पास कर ली ये अपने आप में सवालों में बना हुआ है।
अब छात्रा की 12वीं की मार्कशीट और नीट परीक्षा की मार्कशीट दोनों को साइड बाय साइड रखकर लोग वायरल कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में इस छात्रा के 700 में से सिर्फ 352 नंबर हैं बल्कि नीट एग्जाम में 720 में से 705 नंबर हैं। अब ये स्कोर गले से नीचे उतार पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications