मेयर ने दांत से चबाकर तोड़ डाला महिला खिलाड़ी का ओलंपिक मेडल, लोग बोले-इस्तीफा दो

Nagoya Mayor Takashi Kawamura bites the Olympic gold medal of Miu Goto

टोक्यो, अगस्त 13: ओलंपिक में किसी ए़थलीट का गोल्ड मेडल जीतना सपना होता है। लेकिन सोचिए अगर कोई आपका गोल्ड मेडल तोड़ दे तो उस पर क्या बीतेगी। ऐसा सच में हुआ है। जापान नागोया शहर के मेयर ताकाशी कावामूरा ने ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली सॉफ्टबॉल एथलीट मियू गोटो का मेडल दांत से चबाकर तोड़ डाला। इस घटना के सामने आने के बाद मेयर को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

जोश में जापानी एथलीट का मेयर ने चबा डाला गोल्ड मेडल

जोश में जापानी एथलीट का मेयर ने चबा डाला गोल्ड मेडल

ओलंपिक्स 2020 में विजेता खिलाड़ियों को मेडल दांत से काटते हुए अक्सर फोटो खिचवाते हैं। इसी की नकल करते हुए नागोया के मेयर ताकाशी कावामूरा ने चार अगस्त को सॉफ्टबॉल खिलाड़ी के ओलंपिक गोल्ड मेडल को दांत से काटकर पोज दे रहे थे। अतिउत्साह में मेयर ने मेडल को इतनी तेजी से दबाया कि, मेडल टूट गया। उस वक्त जापान की मीडिया भी वहां मौजूद थी। इस घटना के बाद ओलंपिक के प्रशासन ने एथलीट मियू गोटो के लिए दोबारा गोल्ड मेडल तैयार करवाने की बात कही है।

 ताकाशी कावामूरा ने सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगी

ताकाशी कावामूरा ने सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगी

घटना के वायरल होने के बाद मेयर ताकाशी कावामूरा ने सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगी है और कहा है कि वो अपने इस शर्मनाक कार्य के लिए शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा है कि नया मेडल दिए जाने की सारी औपचारिकता पर हुआ खर्च वो खुद उठाएंगे। 72 साल के मेयर ने क्षमा मांगते हुए कहा मैंने खिलाड़ी का गोल्ड मेडल गंदा किया जिसके लिए उसने सालों परिश्रम किया होगा, मुझे इस बात का ध्यान रखते हुए ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था।

लोगों ने मांगा इस्तीफा

लोगों ने मांगा इस्तीफा

आईओसी एथलीट्स कमीशन की मौजूदा सदस्य यूकी ओटा ने भी अपने एक ट्वीट में तकाशी की आलोचना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे नहीं पता कि इस एथलीट और मेयर में क्या संबंध हैं लेकिन इस घटना से साफ होता है कि उन्हें इस एथलीट के लिए कोई रिस्पेक्ट नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि यह घटना स्पष्ट रूप से दिखाती है की मेयर ना तो एथलीट की रिस्पैक्ट करते हैं और न ही उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा।

मियू गोटो को जल्द ही उनका नया मेडल दिया जाएगा

नागोया सिटी हॉल के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें ताकाशी कावामूरा के व्यवहार के बारे में 8,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं। अधिकारी ने कहा कि संदेशों में कावामुरा को इस्तीफा देने के लिए तक कहा गया है। राहत की बात यह है कि,अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी गोल्ड रिप्लेसमेंट के लिए परमिशन दे दी है। एथलीट मियू गोटो को जल्द ही उनका नया मेडल दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+