इंडिगो की फ्लाइट अटेंडेंट को प्यारे लगे नागालैंड के मंत्री, सीट पर छोड़ गई चिट्ठी, जानिए क्या-क्या लिखा?
नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। और हो भी क्यों न भला, जब एक इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट के साथ मीठी यादें जुड़ गई हों। मंत्री ने इस मीठे पल की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मजाकिया अंदाज में साझा की है। उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट को संबोधित हुए कहा कि आसान भाषा में कहें तो मुझे फोन नंबर नहीं दिया गया।
दरअसल, हाल ही मंत्री ने नई दिल्ली से कोलकाता इंडिगो की फ्लाइट 6ई (513) डीईएल-सीसीयू से यात्रा की थी। जिसमें एक इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट ने उनके लिए एक संदेश चिट सीट पर छोडा। जिसमें अटेंडेंट ने लिखा था कि आप हमेशा की तरह बहुत प्यारे लग रहे थे। मुझे आपको अपना फोन नंबर देना चाहिए था। आइए जानते हैं आगे क्या लिखा अटेंडेंट ने?

इम्ना अलोंग ने अपनी उड़ान के दौरान इंडिगो क्रू से मिले एक प्यारे नोट की तस्वीर साझा की। नोट में स्नेहपूर्वक लिखा था, "प्रिय महोदय, फ्लाइट 6ई (513) डीईएल-सीसीयू में आपका होना अच्छा था। आप हमेशा की तरह बहुत प्यारे लग रहे थे। मुझे आपको अपना फोन नंबर देना चाहिए था, लेकिन हमारा उपनाम एक ही है, इसलिए हम मूल रूप से 'भाई और बहन' हैं। इंडिगो के साथ उड़ान भरने के लिए धन्यवाद। अपने कैप्शन में, मिस्टर अलोंग ने नोट की मजाकिया व्याख्या करते हुए कहा कि सरल भाषा में कहें तो, मुझे फोन नंबर नहीं दिया गया था।
625 हजार से अधिक व्यूज
मंत्री के पोस्ट को करीब 483 हजार से अधिक बार देखा गया। साथ ही ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिलीं। लोगों को मंत्री का हास्य बिल्कुल प्रासंगिक लगा। मंत्री के पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे। एक यूजर ने लिखा कि यही होता सिंगल लड़के के साथ। कुछ भी नया नहीं। वहीं, मंत्री ने भी जवाब दिया कि मेरे साथ हमेशा होता है।
एक ने लिखा कि जापानी ट्राई करिए। मंत्री ने जवाब दिया कि हिंदुस्तानी सबसे बेहतर हैं। इसी तरह मंत्री के पोस्ट पर करीब 300 से ज्यादा कमेंट, 500 से ज्यादा रीट्वीट और 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले।












Click it and Unblock the Notifications