समुद्र से बाहर आया बिना चेहरे वाला 4000 किलो वजनी डरावना जीव, Photos देख लोगों ने बताया 'राक्षस'

लंदन। समुद्र की गहराइयों में ऐसे कई रहस्य छिपे हैं जिनका खुलासा होना अभी बाकी है। समय-समय पर महासागरों में ऐसे जीव मिलते रहते हैं जिनकों देख शोधकर्ता भी हैरान रह जाते हैं। कुछ इसी प्रकार का एक अजीबोगरीब और डरावना जीव यूके के वेल्स में ब्रॉड हैवन साउथ बीच पर देखने को मिला। करीब 23 फीट लंबा और बिना चेहरे वाले इस समुद्री जीव को देखने वाले की रूह कांप गई। इस तरह के जीव को इससे पहले कभी नहीं देखा गया।

पहले कभी नहीं देखा गया ऐसा जीव

पहले कभी नहीं देखा गया ऐसा जीव

वैज्ञानिकों ने दावा किया कि आज से पहले कभी इस तरह के अजीबोगरीब जीव को नहीं देखा गया है, ना ही खोज की गई है। विशालकाय दानव जैसा दिखाई देने वाले इस रहस्यमयी जीव के हाथी की तरह बड़े-बड़े दांत भी थे। सोशल मीडिया पर अब इसकी तस्वीर वायरल हो रही है, देखने वाले लोग इसे राक्षस और दानव बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि समुद्र के किनारे मिले इस जीव का शरीर आधा मछली और आधा डायनासोर जैसा है

समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव का शव

समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव का शव

हालांकि पानी से बाहर आए इस रहस्यमयी जीव की अब मौत हो चुकी है, बीच पर उसका शव पाया गया है। फिलहाल वैज्ञानिकों ने शव को जांच के लिए भेज दिया है। शोधकर्ता अब इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आखिर ये जीव समुद्र में कहां से आया। बताया जा रहा है कि इस जीव पर लोगों की नजर उस समय पड़ी जब सभी वहां सुबह-सुबह टहलने के लिए बीच पर आए थे।

23 फीट लंबा और 4 हजार किलो है वजन

23 फीट लंबा और 4 हजार किलो है वजन

समुद्र किनारे मिले इस जीव की लंबाई 23 फीट और वजन लगभग 4 हजार किलोग्राम के करीब बताया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस जीव का कोई चेहरा नहीं है। स्थानीय लोग इसे देखते ही डर गए और तुरंत प्रशासन की इसकी सूचना दी गई। बीच पर पड़े जीव के शव को देख एक्सपर्ट भी हैरान रह गए, इससे पहले उन्होंने भी कभी ऐसा रहस्यमयी जीव नहीं देखा था। उसके शरीर में सिर नहीं होने की वजह से यह और भी डरावना लग रहा था।

शव की जांच में जुटे वैज्ञानिक

शव की जांच में जुटे वैज्ञानिक

सोशल मीडिया पर इस जीव की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उसके बड़े-बड़े दांतों को देखा जा सकता है। एक्सपर्ट टीम के मिस्टर वेस्टफील्ड के मुताबिक उसकी मौत समुद्र के अंदर ही हो गई थी। अभी कुछ समझ नहीं आ रहा है कि यह क्या चीज है। उसका शरीर इस कदर सड़ चुका है कि शव पर कई जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। यह भी पता नहीं चल सका है कि शरीर शुरू कहां से हुआ और कहां खत्म हुआ।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की रहस्यमयी 'गुलाबी गुफा', जहां पानी गिरने पर रंग बदलते हैं पत्थर! इंटरनेट पर हो रही है फेमस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+