मंदिर में शादी की बात पर ट्रोलर्स का शिकार हुए मुंबई के लेखक
वैभव और क्लारा जूलियर्ड के बीच बातचीत की शुरुआत होती है, क्लारा के एक मैसेज से जिसमें वो वैभव की प्रोफाइल देखकर उनसे प्रभावित होने की बात कहती हैं, और भारत में शादी करने की बात कहती हैं।
मुंबई। मुंबई के रहने वाले क्रिएटिव लेखक वैभव विशाल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के कारण चर्चा में हैं। एक साल पहले कनाडा में बसने के लिए ईमेल मिलने के बाद इंटरनेंट स्कैमर का शिकार होने वाले विशाल वैभव अब एक शादी के प्रोपोजल पर फंस गए। वैभव को ट्विटर पर एक मैसेज मिला, जिसमें स्कॉटलैंड की लड़की ने किसी भारतीय से शादी करने की बात कही और फिर वैभव से बातचीत शुरू हो गई। वैभव ने इस बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट अपनी ब्लॉग में साझा किए हैं।

वैभव और क्लारा जूलियर्ड के बीच बातचीत की शुरुआत होती है, क्लारा के एक मैसेज से जिसमें वो वैभव की प्रोफाइल देखकर उनसे प्रभावित होने की बात कहती हैं। इसके बाद वो किसी भारतीय से शादी करने की ख्वाहिश जताती हैं और दोनों में बातचीत शुरू हो जाती है। बातचीत बढ़ती है, तो क्लारा कुछ रकम भेजने की बात कहती हैं और इसका पता भी देती हैं। वो 855 डॉलर की मांग करती हैं। वैभव 1000 डॉलर भेजने की बात कहते हैं। इसके बाद वैभव उसको स्कैमर बुलाते हैं, तो दोनों में बात कड़वाहट की तरफ जाती है। आप खुद ही पढ़िए दोनों की बातचीत।













Click it and Unblock the Notifications