VIDEO: प्लेटफॉर्म पर लोट-लोटकर डांस करने लगी लड़की, किसी को लगा धक्का तो किसी की फटी रह गई आंखें

आज के समय में सोशल मीडिया स्टारडम की होड़ लोगों को सारी हदें पार करने पर मजबूर कर रही है। एक शेर...तो दूसरा सवाशेर बनना चाहता है। इस कड़ी में मुंबई में हुई एक घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इसमें बिजी प्लेटफॉर्म में जहां लोग इधर से उधर जा रहे थे इस बीच लोगों को धक्का देते हुए उछलकर एक लड़की आती है और पागलों की तरह नाचने लगती है। इसका एक वीडियो अब वायरल भी हो रहा है।

इस अजीबोगरीब डांस को एक यात्री ने अपने कैमरे में कैद किया गया था जो ट्विटर अकाउंट @mumbaimatterz पर सामने आया था। क्लिप में एक लड़की को मुंबई रेलवे प्लेटफॉर्म पर अपने डांस मूव्स करते हुए दिखाया गया है। बॉलीवुड फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के 'कोई मिल गया' की धुन पर हो रहा ये डांस उस वक्त अजीब हो जाता है जब लड़की प्लेटफॉर्म के पास लेट जाती है, जिससे आसपास की भीड़ को और भी ज्यादा हैरानी होती है।

Mumbai local platform

दर्जनों यात्रियों ने इस सहज प्रदर्शन को देखा। पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को 46 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। डांस पर कई लोगों के रिएक्शन भी मिल रहे हैं। कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई तो कईयों ने लड़की के कॉन्फिडेंस को सलाम किया। कुल मिलाकर लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने सवाल खड़े किए कि रेलवे प्लेटफार्मों पर ऐसे नाटकीय एपिसोड कब बंद होंगे, जबकि दूसरे का सुझाव है कि लोगों को अपनी आपत्तियां व्यक्त करनी चाहिए। एक बड़ी भीड़ के सामने ऐसा परफॉर्म करने के लिए कॉन्फिडेंस की भी लोगों ने तारीफ की है। कई लोगों ने लड़की की तारीफ की तो कईयों ने कहा कि शाहरुख खान को भी ये देखने के बाद एक बार फिर अपने करियर के बारे में दोबारा सोचना पड़ेगा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+