'कांटा लगा हाए लगा...' ये दिल्ली मेट्रो नहीं मुंबई लोकल है! अंकल ने बांधा समा, दिन बना देगा VIDEO
Mumbai local: कहने को तो लोकल ट्रेन बस ट्रांसपोर्टेशन का एक जरिया है। लेकिन मुंबई लोकल और दिल्ली मेट्रो कई मायनों में अलग है। दिल्ली मेट्रो बीते कुछ दिनों से रील्स का अड्डा बनता जा रहा है तो वहीं मुंबई लोकल से कई ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जो आपका दिन ही बना दें।
लता मंगेशकर का 'कांटा लगा' वायरल
मुंबई लोकल से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स लता मंगेशकर का गाना 'कांटा लगा' गा रहा है। फिल्म समाधि के इस गाने को अंकल जिस तरह से गा रहे हैं, ये वाकई देखने लायक है। अंकल ने पूरी मुंबई मेट्रो में समा बांधा हुआ है।

अंकल ने मुंबई लोकल में बांधा समा
वीडियो को कंटेंट क्रिएटर कल्पेश राणे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे 17 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। शख्स मुंबई लोकल पर शानदार गाना गा रहा है तो अन्य लोग उसकी धुन पर नाच रहे हैं। ये वीडियो दिखाता है कि कैसे मुंबईवासी लोकल ट्रेन में घंटो बिताते हैं और इस तरह शख्स ने भी मुंबई ट्रेन में गाना गाकर लोगों का समा बांध लिया। गाते समय कई लोग आस-पास थे, जिनमें कुछ बुजुर्ग यात्री भी शामिल थे। वे सब नाचने लगे और खूब तालियां बजाने लगे।
यहां देखें वीडियो...
लोगों ने दिए रिएक्शन
जहां दिल्ली मेट्रो अजीबोगरीब वीडियोज को लेकर चर्चा में है वहीं मुंबई लोकल से इस तरह का नजारा देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये ट्रेन तो कुछ ज्यादा ही खाली लग रही है। एक ने कहा कि इसे कहते हैं जिंदगी का असली मजा लेना। एक ने कहा कि ये जनरेशन हेडफोन्स तक सीमित नहीं है।
गाने की बात करें तो कांटा लगा बीते जमाने के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। इसे टी-सीरीज एल्बम डीजे डॉल द्वारा शेफाली जरीवाला अभिनीत संगीत वीडियो के साथ रीमिक्स किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications