Shocking Video:दुनिया की सबसे खतरनाक रोड पर राइडर कर बैठा ये गलती, सिर्फ 2 फीट दूर थी मौत
नई दिल्ली, 16 नवंबर: लद्दाख देश में बाइक लवर के सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है। देशभर के राइडर गर्मी के मौसम में बाइकों से लद्दाख के सफर के लिए निकलते हैं। श्रीनगर से लद्दाख को जोड़ने वाली इस रोड को दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक माना जाता है। लेकिन के बावजूद बाइकर्स की ये पहली पसंद है। यहां एक छोटी सी भूल आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक सवार युवक एक बड़े एक्सीडेंट का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।

कर दी ये बड़ी गलती
श्रीनगर से लद्दाख जाते समय एक मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बच गया। लोहे के पाइप से लदे एक ट्रक के पीछे जैसे ही वह जोजिला दर्रे के संकरे रास्ते से गुजर रहा होता है, तभी उसका बाइक से नियंत्रण खो जाता है। लेकिन समय रहते बाइक सवार अपने आप को संभालता है। तब तक उसकी बाइक जमीन पर गिर चुकी होती है। लेकिन वह अपना बैलेंस बनाने में सफल रहता है। यह पूरी घटना उसके पीछे चल रहे एक साथी के हेलमेट कैमरे में कैद हो जाती है।

कीचड़ के चलते और खतरनाक हुई सड़क
पहाड़ियों के किनारों पर बनी ज्यादातर सड़कें बर्फ और बारिश की वजह से फिसलन वाली हो जाती हैं। मिट्टी के चलते ये सड़के कीचड़ से भर जाती हैं। जिसके चलते गाड़ियों को काफी संभल संभल कर चलना पड़ता है। कश्मीर घाटी और लद्दाख को जोजिला पास जोड़ता है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक पहाड़ी सड़कों में से एक माना जाता है। वीडियो की शुरुआत ट्रक के पीछे मोटरसाइकिल सवार और बर्फ से ढके पहाड़ों की शानदार सुंदरता से होती है। अचानक, उनमें से एक चट्टान की तरफ से ट्रक को ओवरटेक करने का फैसला किया। दूसरा सवार उसे चेतावनी देता है।

सिर्फ 2 फीट दूर थी मौत
जिसके बाद बाइकर को ट्रक को ओवरटेक करने की जगह नहीं दिखती है तो वह खुद को स्लो कर लेता है। लेकिन खाई साइड में वह बाइक को धीमे-धीमे चलना शुरू कर देता है। इसी दौरान उसकी बाइक सड़क पर भरे कीचड़ के चलते फिसल जाती है, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और उसकी बाइक गिर जाती है। इस घटना में वो बाल-बाल बच जाता है, क्योंकि अगर उसकी बाइक थोड़ा और फिसलती तो वो गहरी खाई में गिर सकता था, जिसके बाद उसकी जान बचना तो नामुमकिन ही था।
वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो भूपेंदर जाट नाम के एक युवक ने शेयर किया। यह वाक्या पिछले महीने का है, लेकिन यूट्यूब पर इसे रविवार को शेयर किया गया। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि, श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच जोजिला पास एक अहम मार्ग है, जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक पहाड़ी रास्ते के तौर पर जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications