मानो कोई इंसान हो! मां कंगारू ने बार-बार चूमकर बच्चे को लगाया गले, VIDEO VIRAL

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मां कंगारू हूबहू इंसानों की तरह अपने बच्चे को कसकर गले लगा रही है। इसके साथ ही उसे बार बार चूम भी रही है।

Kangaroo

कहते हैं मां के प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। एक मां ही होती है जो बिना किसी शर्त के अपने बच्चे से बेइंतहा मोहब्बत करती है। फिर चाहे बात इंसानों की हो या फिर जानवरों की। इन दिनों एक क्लिप जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कंगारू मां अपने बच्चे को ऐसे प्यार से गले लगा रही है, मानो कोई इंसान लगा रहा हो। क्लिप को आईएएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मां और बच्चे का ये प्यार देखकर लोग बेहद भावुक हो रहे हैं और ये क्लिप भी खूब वायरल हो रहा है।

बड़े प्यार से मां ने लगाया गले

बड़े प्यार से मां ने लगाया गले

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगारू मां कैसे अपने छोटे से बच्चे को गले से लगा रही है। बच्चा अपनी मां को आलिंगन में ले रहा है और फिर मां भी बड़े प्यार से उसे ऐसे गले से लगा रही है, मानो इंसान लगा रहा हो। वाकई ये नजारा काफी दुर्लभ है और फोटोग्राफर ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

वायरल हुआ वीडियो

ये खूबसूरत पल शेली पियर्सन नाम के एक फोटोग्राफर ने फिल्माया था। और इसे आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये फुटेज मां और बच्चे के बीच के खूबसूरत प्यार को दिखाता है। सुप्रिया साहू ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सबसे कीमती। इस क्लिप ने न जाने कितने ही लोगों के दिलों को छुआ। बहुत लोगों ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर करने के लिए सुप्रिया साहू का धन्यवाद किया।

लोगों ने वीडियोग्राफर को कहा थैंक्यू

लोगों ने वीडियोग्राफर को कहा थैंक्यू

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि मैडम बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद। फोटोग्राफर को भी बहुत-बहुत धन्यवाद, इस खूबसूरत पल को कैद करने के लिए। एक तीसरे यूजर ने इसे शानदार बताया। कमेंट करते हुए यूजर ने कहा कि इनके अपने रूल्स होते हैं। उनकी भी भावनाएं हैं।

'वीडियो को अवॉर्ड मिलना चाहिए'

'वीडियो को अवॉर्ड मिलना चाहिए'

एक यूजर ने कहा कि अगर मां के प्यार के लिए कोई अवॉर्ड है तो वो इस खूबसूरत वीडियो को मिलना चाहिए। वहीं कई लोगों ने इमोशन दिखाने के लिए कई तरह के मीम्स भी शेयर किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+