मगरमच्छ से बच्चे को बचाने के लिए हिरण की मां ने लगा दी जान की बाजी, VIDEO रुला देगा

नई दिल्ली, 08 अप्रैल: दुनिया में मां के रिश्ते को सबसे अनमोल रिश्ता माना जाता है। अपने बच्चों के जीवन में आने वाले किसी भी दुख को एक मां अपने ऊपर ले लेती है। फिर चाहे वो इंसान हों या फिर जानवर, मां की ममता सभी में एक सी ही होती है। सोशल मीडिया पर एक हिरण और उसके बच्चे का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हिरण ने मगरमच्छ से अपने बच्चे की जान बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया।

हिरण अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद के जीवन का बलिदान दिया

हिरण अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद के जीवन का बलिदान दिया

हिरण अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद के जीवन का बलिदान कर देती है। वीडियो को आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के क्लाइमैक्स को देखकर आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आंखों में आंसू आ जाएंगे। वीडियो में एक मगरमच्छ जैसे ही हिरण के बच्चे को खाने जाता है, तभी हिरण की मां को उसे बचाने के लिए मगरमच्छ के सामने खुद को ले आती है।

 मगरमच्छ उसके बच्चे को छोड़कर हिरण को दबोच लेता है

मगरमच्छ उसके बच्चे को छोड़कर हिरण को दबोच लेता है

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण का बच्चा नदी पार करने की कोशिश कर रहा होता है तभी नदी में मौजूद मगरमच्छ उसे अपना शिकार बनाने के लिए तेजी से उसकी ओर बढ़ता है। तभी मगरमच्छ को अपने बच्चे की ओर जाता देख हिरण की मां भी नदी में तेजी से छलांग लगा कर मगरमच्छ और अपने बच्चे के बीच आ जाती है। मगरमच्छ उसके बच्चे को छोड़कर हिरण को दबोच लेता है।

देखें वायरल वीडियो

आईएएस अधिकारी सोनल गोयल नेने वीडियो के साथ लिखा है-'मां की ताकत, खूबसूरती और प्यार के बखान के लिए शब्द नहीं है। दिल दुखाने वाला वीडियो, जिसमें हिरणी अपने बच्चे के लिए बलिदान देती है। कभी भी अपने माता-पिता और परिवार को नजरअंदाज मत करो। जब आपकी बारी हो तो उनका सम्मान और ख्याल करो। सोशल मीडिया पर इसे अभी तक वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

वीडियो देख लोग हो रहे हैं भावुक

वीडियो देख लोग हो रहे हैं भावुक

वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, यह परिदृश्य हम सभी को याद दिलाता है कि, एक परिवार के लिए एक माँ की क्या भूमिका होती है। दुनिया भर की सभी माताओं को प्रणाम। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, घर में दिल की धड़कन है माँ और उसके बिना दिल की धड़कन नहीं लगती, उसकी जगह कोई नहीं भर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+