न एक्टर, न क्रिकेटर, न कोई स्टार, इंटरनेट का सबसे बड़ा सुपरस्टार है ये अंडा, तोड़ा काइली जेनर का रिकॉर्ड

न सलमान, न करीना, न कोई और स्टार, इंटरनेट का सबसे बड़ा सुपरस्टार है ये अंडा, तोड़ा काइली जेनर का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 11 जनवरी। इंटरनेट की दुनिया पर कब हिट हो जाए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इंटरनेट पर किसे क्या पसंद आ जाए कहना मुश्किल है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब एक मामूली से अंडे ने सुपरहिट मॉडल काइली जेनर को भी पछाड़़ दिया और इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लाइक्स फोटो का खिताब अपने नाम कर लिया। हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और बताया कि कैसे एक साधारण का अंडा इंस्टाग्राम पर सबसे लाइक किए जाने वाले तस्वीर में शामिल हो गया।

 इंटरनेट का सुपरस्टार है ये अंडा

इंटरनेट का सुपरस्टार है ये अंडा

हल्के भूरे रंग का यह अंडा पिछले 3 सालों से इंस्टाग्राम की दुनिया का सुपरस्टार है। इस अंडे की फैन फॉलोइंग आपको हैरान कर देगी। इस बात का अंजादा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस अंडे की फोटो को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा लाइक्स हासिल करने वाले तस्वीर में शामिल किया गया है। इस फोटो को इंस्टाग्राम की दुनिया में सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाली फोटो का खिताब मिला है। इस अंडे से दुनिया के तमाम बड़े सेलेब्रिटी को पछाड़ दिया है।

 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। अपने ट्वीट के साथ गिनीज बुक ने लिखा है कि तीन साल पहले आज ही के दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड एग ने एक अंडे की फोटो पोस्ट की थी, जिस तस्वीर ने अब तक 55.5 मिलिय़न लाइक्स हासिल कर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर का खिताब अपने नाम कर लिया है। सामान्य से हल्के भूरे रंग के अंडे की तस्वीर को 4 जनवरी 2019 को वर्ल्ड रिकॉर्ड एग के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया था। इस फोटो के बाद से इस इंस्टाग्राम पेज पर कोई भी फोटो पोस्ट नहीं की गई है।

 तोड़ा था कायली जेनर का रिकॉर्ड

तोड़ा था कायली जेनर का रिकॉर्ड

इस अंडे की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया कि आओ इस तस्वीर को सबसे ज्यादा लाइक्स देकर रिकॉर्ड बनाए। साल 2019 में जब ये फोटो पोस्ट की गई तो उस समय वर्ल्ड फेमस मॉडल काइली जेनर की फोटो सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाली तस्वीर थे। ​Kylie Jenner की फोटो को 18 मिलियन लाइक्स मिले थे। जैसे ही अंडे की यह तस्वीर पोस्ट की गई इस तस्वीर ने करीब 10 दिन में ही इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+