ये है पाकिस्तान का सबसे महंगा घर, मुकेश अंबानी के 'एंटीलिया' से भी ज्यादा खास! ऐसा क्या है इसमें?
Most expensive house of Pakistan: एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी के बारे में आप ये बात तो जरूर जानते होंगे कि उनका घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक में आता है। इस घर की कीमत 1500 करोड़ रुपये है लेकिन अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी ऐसा ही एक घर चर्चा में आ गया है, जिसने भव्यता के मामले में एंटीलिया को भी पीछे छोड़ दिया है। चलिये बात करते हैं पाकिस्तान के इस सबसे महंगे घर के बारे में...
गुलमर्ग में है ये आलीशान हवेली
वैसे तो पाकिस्तान को लेकर कई बातें मशहूर हैं। वो ये कि पाकिस्तान काफी गरीब देश है वहां खाने पीने तक के पैसे लोगों के पास नहीं हैं। ये बातें तो जगजाहिर हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी मुल्क में एक से बढ़कर एक रईस लोग भी रहते हैं। जी हां! अगर आपको शानदार हवेलियां और विला देखने हैं तो पाकिस्तान का गुलबर्ग इलाका मशहूर है। यहां एक से बढ़कर एक भव्य फार्म हाउस से लेकर इमारतें आपको दिख जाएंगी।

कितनी है घर की कीमत?
यही नहीं यहां पर जमीन भी काफी महंगे दामों पर मिलती हैं। इसे इस्लामाबाद का लग्जरी एरिया भी माना जाता है। इस इलाके में पाकिस्तान के बड़े बड़े अरबपति, फिल्मी सितारे और स्पोर्ट्सपर्सन और नेता भी रहते हैं। यहीं एक आलीशान हवेली है, जो देश में सबसे ज्यादा फेमस है। इसकी कीमत 125 करोड़ पाकिस्तानी रुपया है।
एक घर में इतनी सारी चीजें
आपको बताते चलें कि जितने गार्डन एक शहर में नहीं होते उतने गार्डन इस अकेली हवेली के आसपास हैं। यहां बड़े बड़े गार्डन, स्वीमिंग पूल, जिम, थिएटर, लाउंज एरिया और एक बड़े से गैराज समेत 10 बेडरूम और 10 बड़े बाथरूम हैं। इसे मुगल और आधुनिक दोनों ही तरीकों से डिजाइन भी किया गया है। यहां अमेरिका से लाए गए ताड़ के पेड़ गार्डन एरिया में लगाए गए हैं। वहीं थाई डिजाइन के वॉटर फाउंटेन भी यहां पर लगे हुए हैं।
एंटीलिया की कीमत जान उड़ेंगे होश
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की बात की जाए तो ये दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। एंटीलिया में 27 फ्लोर हैं, जिनमें जिम, मूवी थिएटर और पूल जैसी कई सुविधाएं हैं। इस घर की कीमत 15000 करोड़ रुपये है। इतनी कीमत में तो न जाने कितने घर खड़े होकर तैयार हो जाएं। मुकेश अंबानी अपने घर को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। अकसर उनके घर में आलीशान समारोह भी रखे जाते हैं, जिसमें फिल्मी जगत से लेकर कई बड़े सितारे मौजूद रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications