VIDEO: अब जानवरों को भी चढ़ा वायरल होने का खुमार! दिल्ली मेट्रो के अंदर 'पोल डांस' करता दिखा बंदर

Delhi metro video: सोशल मीडिया पर अब रील्स और तमाम वीडियोज वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो में एक बंदर का वीडियो छाया हुआ है। इसमें बंदर इधर से उधर उछलकूद करता दिख रहा है।

Credit: Anurag Minus Verma/Instagram

Monkey on Delhi metro: बीते कई दिनों से दिल्ली मेट्रो कुछ अजीबोगरीब लोगों को लेकर खूब चर्चा में है। कई लोग मेट्रो में कतरन पहनकर तो कई लोग अपने इश्क का इजहार करते दिखे। इस बात से लोगों को दिक्कत भी काफी हुई।

लेकिन लगता है मेट्रो में वायरल होने का खुमार अब इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी चढ़ने लगा है। जी हां! इन दिनों एक बंदर का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जो मेट्रो में पोल डांस करता दिख रहा है। (वीडियो-नीचे)

मेट्रो में दिखा बंदर
इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें मेट्रो में एक बंदर उछलकूद करता दिख रहा है। बंदर लोगों को देखकर बिल्कुल भी घबराता नजर नहीं आया। बल्कि ऐसा लग रहा है कि ये उसका रोज का काम है। पहले वो मेट्रो में उछलकूद कर रहा था इसके बाद वो सामने बैठे एक यात्री के पास आकर बैठ गया। हर कोई इस बंदर को मेट्रो के अंदर देखकर हैरान था।

मेट्रो में बंदर की उछलकदमी
हालांकि, पूरी यात्रा में बंदर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। कभी वो मेट्रो से बाहर देखता तो कभी खिड़की के पास बैठने की कोशिश करता। एक कोच से दूसरे कोच में जाने की वो कोशिश कर रहा था। कई बार तो वो उछलकूद भी कर रहा था। आखिरकार वो रिजर्व सीट पर एक यात्री के बगल में जाकर बैठ गया।

मजेदार है वॉइस ओवर
वीडियो में जिस तरह से शख्स ने वॉइस ओवर किया है, वो भी काफी मजेदार है। बंदर जिस शख्स के बगल में अंत में बैठता है, उसे पकड़कर रखता है। इसके बाद वो खिड़की से बाहर झांकने लगता है। वीडियो में शख्स कहता है कि बाद में पुलिस ने इस बंदर को मास्क ना पहनने के जुर्म में 600 रुपये का भी जुर्माना लगा दिया। मजेदार वॉइस ओवर के साथ इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो को 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने कहा कि मुझे तो ये सोच कर बुरा लग रहा है कि बंदर अपनी फैमिली से दूर हो गया होगा। एक ने कहा कि मैं तो ये सोच रहा हूं कि इसने चेकिंग गेट कैसे क्रॉस किया होगा? एक ने कहा कि मुझे तो इस बंदर के लिए काफी बुरा लग रहा है। ये शायद अपने परिवार से नहीं मिल पाएगा। बेचारा काफी डरा हुआ लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+