VIDEO: कॉलेज कैंपस में लड़ते दिखे दो दैत्याकार जीव, वीडियो बनाने वाले के भी फूले हाथ-पांव

वायरल हो रहे वीडियो में दो मॉनिटर लिजार्ड को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद लोग इस लिजार्ड और मगरमच्छ में काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं।

Credit: @susantananda3/Twitter

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, आईआईएम कलकत्ता वैसे तो अपने प्लेसमेंट, कोर्सेज और अन्य एक्टिविटीज के लिए मशहूर है। लेकिन इन दिनों इंस्टीट्यूट दो वयस्कों के बीच खतरनाक लड़ाई को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जी हां! दो वयस्कों की लड़ाई। लेकिन ये लड़ाई इंसानों के लिए मॉनिटर लिजॉर्ड्स के बीच हो रही है। वायरल वीडियो में आईआईएम कलकत्ता के कैंपस के अंदर दो वयस्क मॉनिटर लिजार्ड्स को लड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को भारतीय वन सेवा, आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है।

लिजार्ड ने एक-दूसरे को पकड़ा

लिजार्ड ने एक-दूसरे को पकड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो मॉनिटर लिजार्ड खड़े हो रखे हैं। दोनों एक दूसरे को ऐसे पकड़े हुए हैं, जैसे जन्मों की दुश्मनी हो। इस अनोखे फिजिकल हडल को कैंपस के अंदर ही किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल हो रहे वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसपर रिएक्ट किया है।

'बिना कैट दिए आईआईएम मिल गई'

'बिना कैट दिए आईआईएम मिल गई'

वीडियो पर लाखों लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। आईआईएम कलकत्ता के कुछ पूर्व छात्रों ने इस वीडियो पर अपने व्यूज शेयर किए हैं। जबकि कुछ ने इस लड़ाई को प्लेसमेंट से जोड़ते हुए फनी कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा कि इनका भी सही है। बिना कैट दिए आईआईएम मिल गई।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो को कैप्शन दिया गया है कि आईआईएम कलकत्ता में एक सामान्य दिन। एक और यूजर ने कहा कि वाह ये कितना दिलचस्प है। ये क्या कर रहे हैं? अस्तित्व बचाने की उनकी अपनी दुनिया है। एक और यूजर ने कहा कि गार्डन में मैनेजमेंट क्लासेज। वीडियो को और भी लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन मिले हैं।

मॉनिटर और मगरमच्छ में कन्फ्यूज लोग

मॉनिटर और मगरमच्छ में कन्फ्यूज लोग

कई लोग तो इस मॉनिटर छिपकली और मगरमच्छ में कन्फ्यूज भी हो गए। एक छात्र ने क्लीयर किया कि ये मॉनिटर छिपकली है, जो आईएमएम कलकत्ता के इस एरिया में पाई जाती है। ये नजारा वाकई में लोगों के लिए काफी अलग और खूबसूरत था। मॉनिटर लिजार्ड देखने में काफी बड़े होते हैं ऐसे में इन्हें ऐसे लड़ते देखना अपने आप में काफी अलग एक्सपीरियंस है।

Recommended Video

    Rajasthan : इंसानों की तरह छिपकली को है चाय पीने का शौक, रोज इस घर में आती है चाय पीने । वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+