इस फूल के साथ फोटो खिंचवाकर लड़की ने दी मुसीबत को दावत

वोल्गोग्राद। सोशल मीडिया पर आजकल भला कौन अपनी तस्वीर नहीं डालता। हर कोई फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर अपनी सबसे सुंदर तस्वीरें शेयर करता है। हम नासमझी में तस्वीरें पोस्ट तो कर देते हैं लेकिन जरा सोचिए, अचानक से कोई एक तस्वीर आपको जेल पहुंचा दे तो? हाल ही में एक मॉडल के साथ ऐसा ही हुआ जब उसने बिना जाने-समझे अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर दी।

Model Poses With Rare Flower

जी का जंजाल बनी खूबसूरत तस्वीर

जी का जंजाल बनी खूबसूरत तस्वीर

19 साल की इस मॉडल के लिए ये तस्वीर जी का जंजाल बन गई है। रूस की वोल्गोग्राद की रहने वाली नतालिया गुरोवा ने हाल ही में एक स्टनिंग फोटोशूट करवाया था। तालाब किनारे हुए इस फोटोशूट में नतालिया ने लैवेंडर रंग का गाउन पहना हुआ था और हाथ में एक कमल का फूल पकड़ा हुआ था।

एक कमेंट ने बदल दिया देखने का नजरिया

एक कमेंट ने बदल दिया देखने का नजरिया

जब उन्होंने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया तो फैंस पागल हो गए। नतालिया कि खूबसूरती ने फैंस को मदहोश कर दिया था और सभी कमेंट में उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ रहे थे लेकिन तभी एक कमेंट ऐसा आया जिसने नतालिया के होश उड़ा दिए।

कितने फूल थे? होगी जांच

कितने फूल थे? होगी जांच

नतालिया को तस्वीर पर एक लड़की ने लिखा कि तस्वीर बेशक सुंदर है लेकिन ये गलत है। इस कमेंट का निशाना उनके हाथों में उस सुंदर से फूल पर था जो खत्म होने की कगार पर है। जैसे ही अधिकारियों को इस बारे में पता चला, उन्होंने फौरन जांच बिठा दी। अधिकारी अब पता लगा रहे हैं कि इस फोटोशूट में कितने फूल इस्तेमाल हुए हैं।

जा सकती हैं लंबे समय के लिए जेल

जा सकती हैं लंबे समय के लिए जेल

अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए नतालिया को जुर्माना भरना पड़ सकता है। उन्होंने जितने फूल इस्तेमाल या बर्बाद किए होंगे, जुर्माना उसके अनुसार तय की जाएगी। इस दुर्लभ प्रजाति के फूल का नाम नीलंबो है और ये कमल के परिवार से आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+