अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर तो विधायक ने किया महिला का ऑपरेशन, बचा ली जान
अस्पताल के सारे डॉक्टर छुट्टी पर थे तो विधायक ने किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन और बचा ली उसकी जान।
इम्फाल। नेताओं को पने अक्सर एक दूसरे पर बयानबाजी करते, आरोप लगाते या फिर विवादित बयान देते हुए देखा या सुना होगा, लेकिन आज जिस नेता के बारे में हम आपको बताने जा रहे है उसने बाकी के राजनेताओं के लिए एक मिशाल पेश की है। मिजोरम के इस विधायक ने अपनी सूझ-बूझ से महिला की जान बचा ली।

मिजोरम के सियाहा जिले में मिजो नेशनल फ्रंट के विधायक डॉ. के बेछुआ ने डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेछुआ अपने इलाके के दौरे पर थे। इस दौरान जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को इमरजेंसी में लाया गया।
लेकिन वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। ट्रेनिंग के लिए अस्पताल के सारे डॉक्टर्स छुट्टी पर थे। अस्पताल में डॉक्टर के न होने के लबात जब बेछुआ तक पहुंची तो वो फौरन अस्पताल पहुंच गए और अपना ड्रेस बदल कर ऑपरेशन थियेटर में महिला का ऑपरेशन करने के लिए दाखिल हो गए। उन्होंने महिला का सफल ऑपरेशन किया और उसकी जान बचा ली।
आपको बता दें कि डॉ के बेछुआ पेशे से एक डॉक्टर हैं और उन्होंने रीजनल मेडिकल कॉलेज इम्फाल से डॉक्टरी की है। 1991 उन्होंने एमबीबीएस किया है। 20 साल तक प्रैक्टिस करने के बाद उन्होंने 2013 में राजनीति ज्वाइन कर ली, जिसके बाद से उन्होंने कोई ऑपरेशन नहीं की थी। 4 साल बाद उन्होंने इमरजेंसी में ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली।












Click it and Unblock the Notifications