Video: मिजोरम की रहने वाली लड़की ने हाई हील्स पहनकर दिखाया फुटबॉल का हुनर, वीडियो वायरल
फिल्म को छोड़िए मिजोरम की एक लड़की ने रीयल लाइफ में हाई हील्स पहनकर जो करतब दिखाया है उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।
आइजोल, 6 जून। अगर आपने हॉलीवुड की सुपरहिट मूवी जुरासिक वर्ल्ड देखी होगी तो आपको याद होगा कि फिल्म के एक सीन में अभिनेत्री ब्राइस डलास हॉवर्ड डायनासोर द्वारा पीछा करने पर ऊंटी एड़ी की चप्पलों (हील्स) में ही तेजी से भागने लगती हैं। इस दृश्य ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर हील्स में कोई कैसे इतनी तेज भाग सकता है? खैर, फिल्म को छोड़िए मिजोरम की एक लड़की ने रीयल लाइफ में हाई हील्स पहनकर जो करतब दिखाया है उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। हालांकि लड़की का किसी डायनासोर ने पीछा नहीं किया है बल्कि उसने करतब दिखाने के लिए एक फुटबॉल का सहारा लिया है।

रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने भी किया ट्वीट
लड़की की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। उसकी वीडियो को मिजोरम के मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना कर्फ्यू मुक्त हुए यूपी के 71 जिले, केवल इन चार जिलों में ही लागू रहेगा कर्फ्यू
मंत्री रॉबर्ट ने की सिंडी रेमरुतपुई की तारीफ
उन्होंने सिंडी की वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे निर्वाचन क्षेत्र आइजोल ईस्ट-II की एक प्रतिभाशाली युवा लड़की फ़ुटबॉल प्रेमी सिंडी रेमरुतपुई पेंसिल हील से गेंद खेल रही हैं और दिखा रही हैं कि यह कैसे किया जाता है। फुटबॉल सिर्फ लड़कों के लिए नहीं, सबके लिए है!' आप भी देखें यह शानदार वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications