दुनिया का वो खास 'आम', जिसके लिए लोग खर्च कर देतें हैं 2 लाख 70 हजार, 3 गार्ड और 6 कुत्ते करते हैं रखवाली
नई दिल्ली, 04 जुलाई। साइंस के युग में असंभव नाम के शब्द का अस्तित्व खत्म हो गया है। यहां अब कई उदाहरण हमारे सामने ऐसे हैं जिन पर कभी यकीन करना भी मुश्किल था। एक आम की कीमत अगर 21 हजार रुपए कही जाए तो किसी को यकीन नहीं होगा। लेकिन अब इस खास प्रजाति का आम हमारे बीच मौजूद है। जिसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए के करीब है।

एक आम की कीमत 21 हजार रुपए। अगर आप पूरे किलो लेते हैं तो इसके लिए दो लाख 70 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। यह सुनने में किसी आश्चर्य से कम नहीं है। क्योंकि आम के दाम जहां बड़ी मुश्किल से सौ रुपए भी पार नहीं होते वहां हजार नहीं लाख की कीमत में बिक रहा है। वो भी 2 लाख 70 हजार रुपए किलो। लेकिन ये सच है। भारत में कई जगहों पर इस आम की बागवानी प्रयोग के तौर पर की जा रही है। बिहार के पूर्णिया में पूर्व विधायक कामरेड अजीत सरकार के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किसान परिहार ने दो आम के पेड़ इस खास प्रजाति के लगाए हैं, जिसकी रखवाली के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस आम का खास किस्म के आम के रूबी रंग के होते हैं। ये जापानी नस्ल का आम है। जिसका नाम मियाजाकी है। इसे दुनिया का सबसे महंगे आम की किस्म माना जाता है। मियाजाकी किस्म के एक किलो आम की कीमत 2.7 लाख रुपये है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किसान परिहार ने आम की इस प्रजाति के दो पेड़ लगाए हैं। जिनमें फल आने के बाद सुरक्षा के लिए तीन गार्ड और 6 कुत्ते तैनात किए गए हैं।
मियाजाकी आम के फल को अक्सर 'एग्स ऑफ सनशाइन' (जापानी में ताइयो-नो-तमागो) के रूप में जाना जाता है। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर किसान को ट्रेन यात्रा के दौरान एक व्यक्ति से मियाजाकी का पौधा मिला था। किसान दंपति को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पौधे में रूबी कलर के आम के फल लगेंगे। मियाजाकी कि जपान के जिस शहर में सबसे पहले खोज की गई उसी के नाम पर इसका नाम रखा रखा गया। मियाजाकी का एक आम औसतन 350 ग्राम वजन होता है। इसमें अप्रैल और अगस्त के महीने में फल लगते हैं।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications