26 साल के लड़के ने टी-सीरीज को पछाड़ा, करोड़ों सब्सक्राइबर्स के साथ बड़ा यूट्यूब चैनल बना 'मिस्टर बीस्ट'

Mister Beast beat T Series: जिमी डोनाल्डसन, जिन्हें मिस्टरबीस्ट के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। दरअसल, टी सीरीज को पीछे छोड़ते हुए इस शख्स के ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।

हाल ही में 26 साल के अमेरिकन यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन उर्फ मिस्टर बीस्ट ने टी सीरीज को पछाड़ दिया है। अब वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स पाने वाले यूट्यूबर बन चुके हैं। उनके चैनल मिस्टर बीस्ट के 26 करोड़ 80 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे हो चुके हैं।

Mister beast

इतना ही नहीं, जिमी ने इंडियन म्यूजिक लेबल टी-सीरीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बताते चलें कि टी-सीरीज के यूट्यूब अकाउंट पर 266 मिलियन (26 करोड़ 60 लाख) सब्सक्राइबर्स हैं। फिल्म और म्यूजिक प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं, जो इस चैनल के मालिक हैं।

'मिस्टर बीस्ट' ने इस साल की शुरुआत में ये प्रॉमिस किया था कि वे स्वीडिश यूट्यूबर PewDiePie का बदला लेंगे, जिन्हें टी-सीरीज ने साल 2019 में पीछे छोड़ा था।

उन्होंने एक ट्वीट करते हुए जिमी ने अपनी इस उपलब्धि की जानकारी दी। ट्वीट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- '6 साल बाद आखिरकार मैंने PewDiePie का बदला ले लिया है।'

आखिर कौन थे PewDiePie?
बताते चलें कि PewDiePie एक स्वीडिश यूट्यूबर हुआ करते थे जो कभी जिमी के साथी थे। एक समय था जब उन्होंने भी टी-सीरीज के मोस्ट सब्सक्राइब्ड चैनल होने का रिकॉर्ड तोड़कर सुर्खियां बटोरी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+