सीने के बाहर धड़कता है इस बच्ची का दिल, देखें वीडियो

दुनिया की ये अकेली ऐसी बच्ची है, जिसका दिल उसके सीने के बाहर है। रूस की रहने वाली विरसाव्या के शरीर के ऊपर उसके दिल को आसानी से धड़कते देखा जा सकता है।

नई दिल्ली। दिल सीने में धड़कतता है और सिर्फ सुनाई देता है, लेकिन इस 7 साल की बच्ची का दिल दिखाई भी देता है और सुनाई भी, क्योंकि बच्ची का दिल सीने के बाहर धड़कता है। दुनिया की ये अकेली ऐसी बच्ची है, जिसका दिल उसके सीने के बाहर है। रूस की रहने वाली विरसाव्या के शरीर के ऊपर उसके दिल को आसानी से धड़कते देखा जा सकता है।

 Miracle: The Heart Of This Girl Beats Outside Her Chest

सीने से बाहर धड़कता है दिल

विरसाव्या के दिल पतली त्वचा से ढ़का हुआ है। वो आम बच्चों की तरह खेलती है, डांस करती है और स्कूल भी जाती है। अपने दिल का ख्याल रखने के लिए वो हमेशा पतले और मुलायम कपड़े पहनती है। वो न तो तेज भाग सकती है और न ही ज्यादा उछल-कूद कर सकती है, क्योंकि ऐसा करने से उसके दिल पर जोर पड़ने लगता है। रूस में जन्मी विरसाव्या की मां ने जन्म उसे जन्म दिया तो उसे देख कर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो जी सकेगी।

मां को है उम्मीद

विरसाव्या की मां ने जब उसे पहली बार देखा तो डर गई, लेकिन उसे य कीन हो गया कि उसकी बेटी बच जाएगी। इसके बाद उनकी अपनी बेटी को लेकर अमरीका में डॉक्टरों से मिली। उन्हें उम्मीद थी कि शायद यहां के डॉक्टर्स सर्जरी की मदद से उसकी बेटी को ठीक कर देंगे, लेकिन हाई ब्लडप्रेशर के खतरे की वजह से डॉक्टरों ने सर्जरी करने से मना कर दिया। अब विरसाव्या की मां दुनियाभर में उसे लेकर घूम रही है ताकि उसे सामान्य बच्चों की तरह बना सके।

क्या कहता है मेडिकल साइंस

डॉक्टर्स को मुताबिक विरसाव्या को थोरैको एब्डोमिनल सिंड्रोम या पेंटालॉजी ऑफ कैंट्रेल नाम की बीमारी है। मेडिकल साइंस के अनुसार ये दुर्लभ बीमारी है, दुनिया में 10 लाख में से किसी एक बच्चे को ही ये बीमारी होती है। इसमें बच्चे का दिल शरीर के बाहरी त्वचा की ओर होता है। आप आसानी से बच्चे के दिल को धड़कते देख सकते है। देखिए कैसे विरसाव्या के दिल उससे शरीर के बाहर धड़कता है। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+