अजब गजब: मेक्सिको में महापौर ने की मगरमच्छ से शादी, देखें Video
मेक्सिको| दुनिया हसीनों का नहीं बल्कि अजूबों का मेला है, विश्व के अलग-अलग देशों में अपने ईष्टदेव को खुश करने के लिए अलग-अलग तरीके होते हैं और इन्हीं अजीब तरीकों का ही साक्षात उदाहरण है दक्षिणी मेक्सिको के एक कस्बे के मेयर की शादी।
आपको बता दें कि दक्षिणी मेक्सिको के एक कस्बे के मेयर ने एक मादा मगरमच्छ से शादी की है, ऐसा यहां की एक पुरानी परंपरा के तहत किया गया है, इस परंपरा के अनुसार शादी से पहले मगरमच्छ का बकायदा नाम रखा जाता है और उसके बाद पूरे पारंपरिक अंदाज में उसके साथ शादी की जाती है। ऐसा इस देश में साल 1789 हो रहा है क्योंकि ऐसा करने से कभी भी कस्बे में बुरा नहीं होता है और वो इलाका हमेशा आबाद रहता है।
इसलिए ही सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर वासक्वेज रोजास ने मादा क्रोकोडाइल से शादी की। इस बार में मेयर रोजास ने मीडिया से कहा कि यह आयोजन पर्यावरण, इंसानों और जानवरों के बीच के रिश्ते को बताता है। यह सम्मान है जो हर किसी को नहीं मिलता। मैं खुद को लकी मानता हूं।
तो वहीं मगरमच्छ के मालिक ने कहा कि वो इस बात से बहुत ज्यादा खुश है और अब हमें पूरा भरोसा है कि इस शादी के बाद हमारे गांव वालों को कभी भी सी-फूड की कमी नहीं होगी और ना ही हमें कभी कोई आर्थिक तंगी होगी।
![Mexico: Local mayor marries crocodile in hope of good harvest [video] Mexico: Local mayor marries crocodile in hope of good harvest [video]](https://imagesvs.oneindia.com/hi/img/2015/07/07-1436250299-30-crocodile-e.jpg)












Click it and Unblock the Notifications