मैक्सिको की 'एलियन लाशों' का रहस्य खुला, पूरी दुनिया के सामने सच लाया ये शख्स, देखें VIDEO
Mexico Alien video: एलियंस पर चर्चा हमेशा से ही बहस का मुद्दा रहा है। जब भी एलियंस की बात आती है तो चर्चा का बाजार भी गर्म हो जाता है। समय-समय पर एलियंस देखे जाने के दावे भी किए जाते रहे हैं। ऐसे में कई घटनाओं ने लोगों के एलियन होने के शक को यकीन में भी बदला है। बीते दिनों हाल ही में मैक्सिको की संसद में पेश किए गए एलियन शवों ने लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया। हर तरफ यही चर्चा होने लगी कि एलियंस पर कई देश रिसर्च कर रहे हैं लेकिन दुनिया से इस राज को अभी तक छिपाया ही गया है। अब हाल ही में इन्हीं एलियंस शवों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
(वीडियो-नीचे)
चर्चा में 'एलियन शव'
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर इन्हीं एलियंस शवों के बारे में चर्चा हो रही है। वीडियो को जिस शख्स ने शेयर किया है, उसने इनपर ऐसा दावा किया है, जिसके बारे में सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी। दरअसल, शख्स ने जो क्लिप शेयर किया है, उसके कैप्शन में साफ लिखा है कि एलियंस का सच खुल गया। इसके बाद उसने वीडियो में जो दिखाया, वो काफी हैरान कर देने वाला है।

कॉफिन में रखा 'एलियन शव' क्या है?
वीडियो में सबसे पहले शख्स के हाथ में एक केक का टुकड़ा दिखाई देता है। इसके बाद कॉफिन में रखा एलियन का शव भी दिखाई दे रहा होता है। लेकिन वीडियो को ध्यान से देखने पर एलियन के शव का ये भ्रम साफतौर पर टूटता दिख रहा है।
शख्स ने किया हैरतअंगेज दावा
शख्स ने केक का जो हिस्सा अपने हाथ में रखा है, वो उसी कथित एलियन शव के शरीर का एक हिस्सा है। यानी कि जो एलियन नीचे रखा हुआ है वो शव नहीं बल्कि एलियन की बॉडी के शेप का एक केक है। जी हां! ये केक वाला एलियन शव हूबहू वही एलियन शव लग रहा है, जो मैक्सिको की संसद में पेश किया गया था। और जिस शव ने दुनियाभर में एलियंस को लेकर तहलका मचाकर रख दिया।
कौन हैं बेन कलन?
शख्स का दावा है कि एलियन शव को लेकर वो दुनियाभर के सामने सच्चाई लेके सामने आया है। क्लिप पर लोग जबरदस्त रिएक्शन भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि जिस शख्स ने ये क्लिप शेयर किया है, वो मशहूर बेकर बेन कलन है। बेन का टैलेंट भी बड़े कमाल का है कि वे दुनिया में किसी की भी शक्ल का या फिर कैसी भी आकृति का हूबहू केक तैयार कर सकते हैं।
यहां देखें हैरतअंगेज वीडियो...
फिलहाल बेन की तारीफ करने के साथ-साथ लोगों के मन में मैक्सिको की संसद में पेश किए गए एलियन शवों को लेकर तमाम तरह के सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications