शख्स ने समुद्र के बीच में खरीदा एक टापू, बना डाला अलग देश, खूबसूरती देख उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, 12 मार्च: आपने लोगों को घर, जमीन, फार्म हाउस खरीदते देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी आम शख्स को पूरी टापू खरीदते हुए सुना है। हालांकि दुनिया के कई अरबपतियों के पास खुद के द्वीप है। जहां वे अपने ऐशो-आराम की जिंदगी बिताते हैं। मगर एक शख्स ने हाल ही में कैरेबियन सी में एक द्वीप खरीदा है। जिसे उसने अलग देश घोषित कर दिया। ये दुनिया का पहला देश है जिसे पैसे जुटाकर कुछ लोगों ने खरीदा गया है।

2 करोड़ में खरीदा ये आइलैंड
दरअसल गैरेथ जॉनसन और मार्शल मेयर नाम के दो शख्स ने 2018 में 'लेट्स बाय एन आइलैंड' नामक का प्रोजेक्ट शुरू किया था। जिसके लिए क्राउडफंडिंग की गई थी। लोगों से पैसे मांगते वक्त ये वादा किया गया कि एक द्वीप के एक हिस्से के मालिक बनने के लिए निवेश कर सकते हैं जिसे आप घर कह सकते हैं। दिसंबर 2019 तक कुछ लोगों ने आइलैंड खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया और ग्रुप ने 2 करोड़ के करीब रुपये जुटा लिए।

1.2 एकड़ का है ये आइलैंड
इसके बाद उन्होंने कैरिबियन देश बेलिजी के पास कॉफी काय नाम के आइलैंड को खरीद लिया जो 1.2 एकड़ का आइलैंड है। ये आइलैंड कॉफी बीन के शेप का है, इसलिए इसका नाम 'कॉफी काय' रखा गया है। मार्शल मेयर ने सीएनएन को बताया कि, ऐसे द्वीप पर कदम रखना जिसमें आपने निवेश किया है; यह एक अद्भुत एहसास है। उन्होंने सिर्फ बेलिजी की प्रॉपर्टी में इंवेस्ट ही नहीं किया बल्की एक नेशन बिल्डिंग प्रोजेक्ट का भी काम शुरू कर दिया।

इस माइक्रोनेशन पर 249 नागरिक रहते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइलैंड के निवेशकों ने इस आइलैंड को देश मानना शुरू कर दिया है। इसके मालिकों ने आइलैंड का नाम दिया, प्रिंसिपैलिटी ऑफ आइलैंडिया रखा है। आइलैंड की अपनी लोकतांत्रिक सरकार बन चुकी है, इसका अपना राष्ट्रीय ध्वज है और नेशनल एंथम भी है। इस माइक्रोनेशन पर 249 नागरिक रहते हैं। जिन्होंने 1500 रुपये में इस देश की नागरिकता हासिल की है।
इस टापू के शेयर 2 लाख रुपये में खरीद सकते हैं
यही नहीं लोग इस टापू के शेयर 2 लाख रुपये में खरीद सकते हैं और तब उनके पास वोटिंग का अधिकार होगा। आइलैंड पर सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी। इस आइलैंड पर जगह लेना और नागरिकता लेना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिसके बाद लोगों के एक डिजिटल आईडी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications