इस आदमी ने आंखों में बनवाया है टैटू, ऐसा करने वाला बना पहला भारतीय

विदेशों में आंखों में यानी आईबॉल टैटू का ट्रेंड काफी हिट हो रहा है लेकिन भारत में हाल ही में इसका पहला मामला देखने को मिला है।

Recommended Video

    Bizarre: Tattoographer Karan is the first Indian to get his eyeball tattooed । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। युवाओं में टैटू को लेकर काफी समय से क्रेज है। हाथ, पैर, बदन पर टैटू बनवाना आम बात है लेकिन लोग अब इससे दो कदम आगे बढ़ गए हैं। अब लोग सिर्फ हाथ-पैर पर ही टैटू नहीं बनवाते हैं , बल्कि कान, जीभ और आंखों पर भी टैटू बनवाने लगे हैं। और जो सबसे हटके टैटू ट्रेंड चल रहा है वो है आईबॉल्स पर टैटू बनवाने का। विदेशों में ये ट्रेंड काफी हिट हो रहा है लेकिन भारत में हाल ही में इसका पहला मामला देखने को मिला है। दिल्ली के रहने वाले करण ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

    Tattoographer Karan

    ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

    ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

    करण दिल्ली के रहने वाले हैं और पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी आईबॉल्स पर टैटू बनवाया है जो देखते ही देखते इंटरनेट पर हिट हो गया है। वो पहले भारतीय हैं जिन्होंने अपनी आंखों में टैटू बनवाया है। इससे पहले देश में किसी ने ऐसा नहीं किया।

    टैटू बनवाने के लिए खास गए अमेरिका

    टैटू बनवाने के लिए खास गए अमेरिका

    करण ने ये टैटू उसी शख्स से बनवाया है जिसने आईबॉल टैटू इजात किया था। इसके लिए वो खास न्यूयॉर्क गए थे और वहां जाकर टैटू बनवाया। आईबॉल टैटू बनवाने में लाखों का खर्चा आता है। करण का कहना है कि वो ऐसा टैटू बनवाने के लिए काफी समय से सोच रहे थे।

    परिवार वालों और दोस्तों को मनाया

    परिवार वालों और दोस्तों को मनाया

    करण ने कहा कि उन्होंने इसपर काफी रिसर्च की। उन्होंने अपने परिवार वालों और दोस्तों से भी बात की और जब उन्हें यकीन हो गया कि ये सेफ है, तभी करण ने आईबॉल टैटू बनवाने का निर्णय लिया। दरअसल अभी कुछ दिनों पहले ही एक कैनेडियन महिला की ऐसे करने पर आंखें खराब हो गईं थीं। टैटू सही से नहीं बनाया गया था जिसके कारण उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया था।

    नहीं याद कितने टैटू हैं शरीर पर

    नहीं याद कितने टैटू हैं शरीर पर

    करण को टैटू का काफी शौक है और उनके शरीर पर इतने टैटू हैं कि वो इसकी संख्या भी भूल गए हैं। करण ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि उन्होंने कितने टैटू बनवाए हैं लेकिन उन्होंने 22 पियर्सिंग करवाई हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+