महिला ने डॉल्फिन के साथ बनाए शारीरिक संबंध, 'ब्रेकअप' होते ही दे दी जान
नई दिल्ली: साल 2015 में दुनिया के सबसे बुद्धिमान जीवों की लिस्ट जारी की गई, जिसमें डॉल्फिन 5वें नंबर पर रही। खास बात तो ये है कि एक सामान्य डॉल्फिन अपने साथी के साथ हुए संवाद को 20 सालों तक याद रख सकती है। इन सब विषयों पर ज्यादा अध्ययन के लिए 1960 के आसपास नासा ने एक रिसर्च शुरू की, लेकिन उस दौरान जो हुआ उसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। (पहली तस्वीर BBC Four से साभार)
Recommended Video

शरारती डॉल्फिन से बनाए संबंध
शोध का हिस्सा रहीं मार्गरेट होवे लोवेट ने बीबीसी को बताया कि वो नासा की ओर से फंडेड प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं, जिसमें डॉल्फिन के साथ संवाद करना था। तब वो जवान हुआ करती थीं। उस दौरान उन्होंने एक शरारती डॉल्फिन के साथ यौन संबंध बनाए। वो हमेशा उनके करीब रहती थी, लेकिन जब वो प्रोजेक्ट से दूर चली गईं, तो उसने निराश होकर आत्महत्या कर ली।

तीन डॉल्फिन को चुना
मार्गरेट के मुताबिक ये बात सबको पता थी कि डॉल्फिन के पास दिमाग है, जो इंसानों जितना बड़ा है। ऐसे में उनके बात करने के तरीकों और स्वभाव पर ज्यादा जानकारी हासिल करनी थी, ताकि अलौकिक लोगों से संवाद करने की तकनीकि विकसित हो सके। इसके लिए तीन डॉल्फिन को चुना गया, जिनके नाम पीटर, पामेला और सिसी थे। जिन्हें प्रोजेक्ट डायरेक्टर ग्रेगरी बेटसन के साथ सेंट थॉमस के कैरिबियाई द्वीप पर रखा गया था।

पीटर को होती थी जलन
मार्गरेट के मुताबिक सिसी उनमें सबसे बड़ी थी, जबकि पामेला बहुत ज्यादा शर्मीली। उसमें से पीटर ही सबसे युवा था, जो कम उम्र की वजह से थोड़ा शरारती था। कुछ दिनों बाद मार्गरेट ने देखा कि पीटर और उनके बीच अनोखा संबंध स्थापित हो गया। जब भी वो किसी दूसरे डॉल्फिन के साथ वक्त बितातीं, तो पीटर को जलन होती।

पानी के अंदर बना संबंध
कुछ ही दिनों में पीटर दोनों अन्य डॉल्फिन्स से ज्यादा तेज हो गया। वो अंग्रेजी के शब्दों को आसानी से समझ कर उसका जवाब देने लगा। बाद में वो दोनों और करीब आए और उनके बीच शारीरिक संबंध बना। मार्गरेट ने बताया कि वो पानी में बैठी थीं और उनके पैर अंदर थे। तभी पीटर आया और घुटने के पास लंबे वक्त तक बैठा रहा।

कैसा महसूस हुआ?
Hustler मैग्जीन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पीटर मार्गरेट के पास यौन उत्तेजित हो जाता था। जिस पर उन्होंने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। उनके लिए भी वो पल बहुत ही कीमती था। जब दोनों संबंध बनाते थे मार्गरेट को ज्यादा कुछ महसूस नहीं होता था, उन्हें सिर्फ खुजली जैसा प्रतीत होता था। कई बार उनके शरीर पर सेक्स के दौरान खरोंचे भी आईं। कुछ दिनों बाद मार्गरेट वहां से चली गई, तो पीटर ने आत्महत्या कर ली। प्रोजेक्ट में शामिल लोगों ने बताया कि डॉल्फिन को सांस लेने के लिए नियमित रूप से सतह पर आना पड़ता है, लेकिन पीटर नहीं आया। ऐसे में साफ हो गया कि उसने खुद जान दी थी।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications