पूर्व पत्नी के जन्मदिन पर लिखा फेसबुक पोस्ट, हुआ वायरल, 2 लाख लोगों ने किया शेयर
एक तलाकशुदा शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के जन्मदिन पर एक फेसबुक पोस्ट लिखा, जिसे 2 लाख लोगों ने शेयर किया तो वहीं 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा रिश्ता होता है जो टूटने के बावजूद दिल से जुड़ा रहता है। किसी कागजी कार्रवाई से ये रिश्ता अलग नहीं हो सकता। चाहे तलाक के बाद पति-पत्नी अलग ही क्यों न हो जाएं, लेकिन दिल से दोनों एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को जब एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के लिए उसके जन्मदिन पर एक खास फेसबुक पोस्ट लिखा। ये फेसबुक पोस्ट लोगों को इतना पसंद आया कि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है, जबकि 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

बिल्ली फलाइन गैडबोई नाम के एक तलाकशुदा शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के जन्मदिन पर एक बेहद बावुक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उसने जिक्र किया है कि तलाक के बाद भी वो किस तरह से अपनी पूर्व पत्नी का जन्मदिन मनाता है। गडबोर्ड ने लिखा है कि आज मेरी पूर्व पत्नी का जन्मदिन है। इसलिए आज मैं सुबह जल्दी उठा। कल पत्नी और बच्चों के लिए फूल और गिफ्ट्स लेकर आया। सुबह उठकर नाश्ता बनाने में मदद की। उसने लिखा है कि को हर साल ऐसा ही करता है। तलाक हो जाने के बावजूद भी वो हर साल इसी तरह से सुबह नाश्ता बनाने में मदद करता है। उसने लिखा है कि लोग मुझसे सवाल करते हैं कि आखिर तलाक के बाद तुम क्यों अपनी पूर्व पत्नी का जन्मदिन मनाते हो, लेकिन मैं उन्हें जवाब नहीं दे सकता, क्योंकि ये सब मैं अपने बच्चों के लिए कर रहा हूं।
शख्स लिखता है क मैं मेरे दो बच्चों को पाल रहा हूं। हर साल मैं अपनी पूर्व पत्नी का जन्मदिन मनाता हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे इस चीज को समझे और आने वाले समय में वो भी औरतों को सम्मान दें। उसने लिखा है कि हम तलाक के बाद अलग हो चुके हैं, लेकिन इसका मेरे बच्चों पर असर न पड़े इसलिए मैं उन्हें अहसास दिलाना चाहता हूं कि उनकी मां खास है। मैं उनके दिलों में औरतों के लिए सम्मान पैदा करना चाहता हूं। इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं उसकी पत्नी भी इस पोस्ट को पढ़कर हैरान है, क्योंकि उसे इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उसका पूर्व पति उसके लिए कुछ ऐसा कर सकता है। पढ़िए ये पोस्ट...












Click it and Unblock the Notifications