बच्चे को गोद में लेकर पत्नी संग Zomato फूड डिलीवरी! स्वाति मालीवाल ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला ये VIDEO

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल को छू लेने वाला पति-पत्नी का एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा कि 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए'। वीडियो को 4 घंटे में 20 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को सभी ने भड़कते देखा होगा। महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार से भी भिड़ने में पीछे नहीं हटती हैं। लेकिन, आज स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया में एक प्यारी भावना व्यक्त करते हुए एक वीडियो साझा किया है। साथ ही कैप्शन में 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए' गाने की एक पंक्ति लिखी है।

खास बात यह है कि स्वाति मालीवाल के पोस्ट किए गए इस वीडियो को 4 घंटे में 20 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, नौ सौ के पार लाइक्स पहुंच चुके हैं। यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। क्या है इस वीडियो में ऐसा?

zomato food delivered

स्वाति मालीवाल द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक पति-पत्नी का जोडा साइकिल से ऑनलाइन फूड डिलीवरी करते नजर आ रहा है। वीडियो में पति अपने बच्चे को गोद में लिए है। वहीं, पत्नी अपने पति की रोजगार साइकिल पर लदे जोमैटो फूड डिलीवरी की कमान संभाले है। दोनों कडी मेहनत कर एक-दूसरे संग वक्त बिताते हुए फूड डिलीवरी कर रहे हैं। ऐसे में स्वाति मालीवाल ने वीडियो शेयर कर सभी का दिल छू लिया। इस प्रेरणादायक वीडियो के साथ एक गाना 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए' भी शेयर किया गया है।

कौन है ये कपल?

हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि वीडियो किस शहर का है। न ही इस बात की पुष्टि हुई है कि वीडियो में दिख रहा कपल कौन है। लेकिन, इस वीडियो ने जरूर लोगों के दिलों को छूआ है। इसे देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

लोग कर रहे ऐसे कमेंट

एक यूजर ने वीडियो देखकर कहा कि यह असली प्यार, असली संघर्ष, असली भारत है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि इसे हर उस महिला को दिखाया जाना चाहिए, जो महिला सेल में झूठे आरोप लेकर आती है। वहीं, एक यूजर ने यह भी कहा कि जो अपने खुद के पिता पर आरोप लगाती हो, उसे कभी इस प्रकार का पति नहीं मिलता। वहीं, एक अन्य ने कहा कि असली हमसफर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+