'इसे शांत कराओ नहीं तो...' बच्चे के रोते ही फ्लाइट में आपा खो बैठा शख्स, क्रू ने निकाल फेंका बाहर
Man yelling at crew: वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बुरी तरह से क्रू के सदस्यों पर चिल्ला रहा है। दरअसल, शख्स के इस गुस्से की वजह छोटे से बच्चे का रोना था, जो चुप ही नहीं हो रहा था।

Man yelling at crew members: बच्चों के साथ प्लेन में यात्रा करना कई बार मुश्किल भरा हो सकता है। क्योंकि अकसर ऐसा होता है कि किसी वजह से बच्चों को परेशानी होती है तो वे जोर-जोर से रोने लगते हैं।
(वीडियो-नीचे)
बच्चे जब यात्रा के दौरान रोएं, तो मां-बाप के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी परेशानी होती है। ऐसा ही कुछ साउथवेस्ट एयरलाइन में भी देखा गया, जब एक शख्स का पारा उस वक्त हाई हो गया, जब फ्लाइट में छोटा सा बच्चा रोने लगा।
ट्विटर पर ये क्लिप Del 2000 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसमें एक शख्स को केबिन क्रू पर चिल्लाते सुना जा सकता है। वहीं वीडियो में बच्चे के रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है। शख्स चिल्लाते हुए कह रहा है कि मैंने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे। मैं सो रहा था।
इसके बाद शख्स कहता है कि बच्चा रो क्यों रहा है? मैं चिल्ला नहीं रहा हूं। आप चाहते हैं कि मैं चिल्लाऊं। मैं चिल्लाऊंगा। इस बच्चे को चुप कराओ। मैंने इस असुविधानजक फ्लाइट के लिए टिकट बुक करवाई है? बच्चा पिछले 40 मिनट से रोए जा रहा है। इस दौरान क्रू के मेंबर्स शख्स को अपना गुस्सा शांत करने के लिए बोले जा रहे थे।
वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि गुस्साए शख्स को ओरलेंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट से बाहर धकेल दिया जाता है और यहां कुछ अधिकारी उसके आस-पास खड़े नजर आते हैं। हालांकि, ये मालूम नहीं है कि इसके बाद अधिकारियों ने शख्स के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करवाई या नहीं। इस मामले को लेकर साउथवेस्ट एयरलाइन ने एक बयान भी जारी किया।
बयान में कहा गया है कि हम इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को संभालने के लिए चालक दल की सराहना करते हैं। इसके साथ ही हम जहाज पर मौजूद अन्य ग्राहकों से भी माफी मांगते हैं, जिन्हें ऐसे बिहेवियर को एक्सपीरियंस करना पड़ा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग शख्स के ऐसे बिहेवियर को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications