तैरने उतरे शख्स पर मगरमच्छ ने किया हमला, पानी में हुआ दहला देने वाला ''मल्लयुद्ध''
नई दिल्ली, 16 मई: गर्मी के मौसम में लोगों के पानी में तैरना पसंद होता है। पानी में तैरने से ना सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि अच्छा खासा वर्कआउट भी हो जाता है। आस्ट्रेलिया में एक शख्स पानी से साफ स्रोत को देखकर तैरने के लिए पानी में घुस गया। लेकिन उस क्या पता था कि, इस पानी में उसका सामान एक विशाल मगरमच्छ से होगा। जैस ही शख्स पानी में उतरा उस पर मगरमच्छ ने अटैक कर दिया। शख्स बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा पाया।

तैरने उतरे शख्स पर मगरमच्छ ने किया हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये दिल दहला देने वाली घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मौजूद लॉन हिल नेशनल पार्क की है। रविवार को 40-45 साल का एक शख्स मोटरसाइकिल से पार्क के पास से गुजरता हुआ जा रहा था नेशनल पार्क में साफ पानी होने के कारण शख्स ने नहाने की सोची। शख्स लॉन हिल नेशनल पार्क के Adel's Grove में तैरने के लिए पहुंच गया। दोपहर बाद करीब 2 बजे उस शख्स ने पानी में जैसे ही डुबकी लगाई तभी उस पर मगरमच्छ ने अटैक कर दिया।

मगरमच्छ से पानी में मल्लयुद्ध
पानी के अंदर मौजूद मगरमच्छ ने उस शख्स का हाथ दबोच लिया। जबतक वह कुछ समझ पाता तब तक मगरमच्छ उसके हाथ में अपने नाखून गड़ा चुका था। मगरमच्छ की पकड़ इतनी मजबूत थी कि, वह उस शख्स को पानी के अंदर खींचने लगा। शख्स ने अपनी जान बचाने के लिए मगरमच्छ से पानी में मल्लयुद्ध करने लगा। शख्स औऱ मगरमच्छ की बीच पानी में घमासान लड़ाई हुई। दोनों के बीच काफी देर तक घमासान लड़ाई हुई। लेकिन शख्स अपनी बहादुरी के दम पर मगरमच्छ के चुंगल से बचने में कामयाब रहा।

एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया शख्स
गंभीर तौर पर घायल हुए शख्स ने रेक्स्यू के लिए पहुंची मेडिकल टीम को बताया कि, वह मगरमच्छ से बचकर पानी से निकला है। मगरमच्छ 2 या 3 मीटर लंबा रहा होगा।रेस्क्यू टीम में घायल शख्स को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया। बाताया जा रहा है कि, शख्स के हाथ और पैर में मगरमच्छ के दांत के गहरे निशान थे। शख्स की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। लेकिन उसके शरीर में कई गहरे घाव हैं।

मछली पकड़ने गए शख्स पर भी मगरमच्छ ने किया था हमला
इस घटना के सामने आने के बाद सुप्रिंटेंडेंट ब्रैड हार्डी के मुताबिक यहां ताज़े पानी में कई मगरमच्छ रहते हैं। यूं तो ये सभी आक्रामक नहीं हैं, लेकिन ये व्यवहार हैरान करने वाला था। आस्ट्रेलिया के काकाडू में चैल्स क्रॉसिंग के पास हुई। जहां एक पिता और पुत्र को जोड़ी नदी के किनारे मछली पकड़ने पहुंचे थे। मछली पकड़ रहे मिस्टर रोस्केरल और उनके पिता तथा इस चार मीटर लंबे मगरमच्छ के बीच एक छोटी मगर दिल दहला देने वाली लड़ाई को कैद किया गया है।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications