दुकान का उद्घाटन होते ही शख्स ने कमाए 7 करोड़, अब पत्नी संग पूरा करेंगे सपना, जानें कैसे बदली किस्मत

नई दिल्ली, 10 सितंबर: कई बार इंसान दशकों तक बिजनेस करता है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती, तो कई बार चंद दिनों में बिजनेसमैन मालामाल हो जाता है, लेकिन अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वहां पर एक शख्स ने नया कारोबार शुरू किया। जैसे ही वो अपनी दुकान में गया, वैसे ही करोड़पति बन गया। शुरू में लोग इसे बिजनेस से हुआ मुनाफा समझ रहे थे, लेकिन बाद में सच्चाई कुछ और निकली।

निकली थी लॉटरी

निकली थी लॉटरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लोरिडा के कैलाहन में रहने वाले 46 साल के ब्रायन वुडल काफी दिनों से एक बिजनेस करने की सोच रहे थे। उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें ऑटो पार्ट्स का कारोबार शुरू करने की सलाह दी। किसी तरह पैसे का इंतजाम कर उन्होंने दुकान खोल दी। वो पहले दिन दुकान पर गए ही थे कि उन्हें एक मैसेज मिला। जिसमें उनके 7 करोड़ रुपये जीतने की बात कही गई थी। शुरू में तो वो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में सारी तस्वीर साफ हो गई।

पत्नी ने किया था उद्घाटन

पत्नी ने किया था उद्घाटन

ब्रायन के मुताबिक वो लंबे वक्त से लॉटरी खरीद रहे थे, लेकिन उनकी किस्मत ने कभी साथ नहीं दिया। दुकान उद्घाटन वाले दिन भी उन्होंने 5 डॉलर का गोल्ड रश सुप्रीम स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा था। जिस पर उनको 1 मिलियन डॉलर का इनाम मिला है। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 7 करोड़ 35 लाख 53 हजार 650 रुपये होगी। उन्होंने बताया कि ये दुकान उनके लिए लकी है, जिस दिन उनकी पत्नी ने उद्घाटन किया, उसी दिन उनकी लॉटरी लग गई।

एजेंट को भी 2000 डॉलर

एजेंट को भी 2000 डॉलर

ब्रायन ने आगे कहा कि उनको गाड़ियों को ठीक करने का काम आता है। वो बहुत दिनों से ऑटो पार्ट्स की दुकान खोलने की सोच रहे थे। जिस दिन उनकी दुकान का उद्घाटन था, उसी दिन वो एक सर्कल के पास किसी काम से रुके थे। वहीं पर उनको लॉटरी टिकट बिकते हुए दिखा, जिस पर उन्होंने तुरंत उसे खरीद लिया। अब वो अपनी पत्नी के साथ अपने सपनों को पूरा करेंगे। वहीं टिकट बेचने वाले एजेंट को भी 2000 डॉलर का इनाम मिला है।

जब पति-पत्नी की लगी लॉटरी

जब पति-पत्नी की लगी लॉटरी

कुछ दिनों पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से भी हैरान करने वाला मामला सामने आया था, जहां लूथर और उनकी पत्नी कॉन्स्टेंस केनन की एक ही नंबर पर दो बार लॉटरी लगी। लूथर ने रॉकी माउंट में यमन फूड मार्ट से नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी जैकपॉट से एक ही नंबर वाले दो टिकट खरीदे थे। इनमें से एक टिकट उन्होंने खुद के लिए लिया, जबकि दूसरा टिकट अपनी पत्नी के लिए खरीदा। बाद में पता चला कि उनकी 7.35 करोड़ की लॉटरी लगी है।

क्या करते हैं लूथर?

क्या करते हैं लूथर?

लूथर पेशे से टेक्निशियन हैं, जबकि उनकी पत्नी कॉन्स्टेंस केनन अमेरिकी सेना में प्रशासनिक सहायक के तौर पर काम कर चुकी हैं। कॉन्स्टेंस केनन ने बताया, 'जब मेरे पति घर आए तो उन्होंने पहले तो मुझे वो लॉटरी के टिकट दिखाए और उसके बाद अपने मोबाइल पर जीत का नंबर दिखाया। मैं एकदम से हैरान रह गई और खुशी के मारे रोने लगी।'

Recommended Video

    US Cyber Attack: America में सबसे बड़ा Cyber attack, 200 कंपनियों को बनाया शिकार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+