एयरपोर्ट पर जुर्माने से बचने के लिए शख्स ने पहनी 15 शर्ट, वीडियो में देखिए पूरा मामला
नई दिल्ली। एस्लेजेट एरोप्लेन में यात्रा से पहले चेक इन लग्गेज अधिक होने के चलते एक शख्स से फाइन मांगा गया। इसपर उसने जो किया वह चौंकाने वाला लेकिन काफी अक्लमंद आइडिया था। दरअसल जॉन और उनका परिवार फ्रांस के नाइस एयरपोर्ट से भारी लगेज के साथ ईडनबर्ग के लिए सफर कर रहे थे। लेकिन उनके चेकइन बैग का वजन तय लिमट (8 किलो) से अधिक हो गया। इसपर जब जॉन से अधिक लग्गेज के नाम पर एयरलाइन की ओर से फाइन मांगा गया तो उन्होंने अपना बैग खोलकर एक एक कर शर्ट निकालकर पहनना शुरू कर दी। इसका एक वीडियो जॉन के बेटे इरवीन ने बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

एक-एक कर पहन लीं 15 शर्ट
जॉन को वीडियो में एक एक कर कुल 15 शर्ट पहनते देखा जा सकता है। जॉन के बेटे ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'absolutely bloody roasting'। इरवीन के इस वीडियो को ट्विटर पर 35 हजार रिट्वीट मिल चुके हैं जबकि 4.2 हजार लाइक भी मिल चुके हैं। ऐसे करने से जॉन ने काफी फाइन देने से खुद के बचा लिया। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फ्लाइट से उतारे गए 26 यात्री
अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय फ्लाइटों को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें आ रही हैं। बुधवार को ही दिल्ली से पेरिस जा रही एयर फ्रांस की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत के चलते उसमें सवार 26 यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। घटना बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट की है। एयर फ्रांस एएफ225 के पायलट और क्रू ने यात्रियों का बताया कि तकनीकी परेशानी के चलते उनका चेकइन लग्गेज उतारा जाएगा और उन्हें भी फ्लाइट छोड़नी होगी। हालांकि यात्रियों को दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराई गई या नहीं इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बैग्गेज के चलते ऑफलोड करना पड़ा विमान
फ्लाइट से 26 यात्रियों को उतारे जाने की इस घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। इसमें फ्लाइट का क्रू कह रहा है कि- 'फ्लाइट के पैसेंजर्स के बैगेजेज और हमें करीब 26 पैसेंजर्स को ऑफलोड करना पड़ रहा है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जो यात्री अपने बैगेज के साथ जाना चाहते हैं और वो वॉलंटियर बनना चाहते हैं तो ऑनबोर्ड क्रू से कॉन्टैक्ट करें।'

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह
विमान से जुड़ी खबरों में बीते 27 जून को भी एक अजीब खबर आई थी जब मुंबई से नेवार्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह उड़ी। अफवाह के बाद से फ्लाइट संख्या 191 की लंदन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी में लैंड कराया गया। फ्लाइट को एयरपोर्ट के ऐसे हिस्से में उतारा गया जो पूरी तरह से अलग और कटा हुआ था जिससे मुख्य टर्मिनल पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
यह भी पढे़ें- एयर इंडिया की मुंबई से नेवार्क जा रही फ्लाइट में बम की अफवाह, लंदन लैंडिंग, फाइटर जेट्स रवाना
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications