VIDEO: फन फैलाए 3 कोबरा को लगातार चुनौती दे रहा था युवक, तभी एक ने किया वार और....

नई दिल्ली, 17 मार्च: कोबरा को दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक माना जाता है। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब भी कोबरा जैसे सांप को देखो तो तुरंत अपना रास्ता बदल लो, क्योंकि उनके साथ पंगा लेना जान खतरे में डालने जैसा है। अब कर्नाटक से इसका एक ताजा उदाहरण देखने को मिला है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

तीनों फन उठाकर खड़े थे

तीनों फन उठाकर खड़े थे

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल के बीच एक युवक तीन कोबरा के साथ रहता है। तीनों सांप अपना फन उठाकर खड़े रहते हैं, जबकि युवक उनके सामने बैठा रहता है। इसके बाद वो उनके सामने स्टंट करने लगा। देखने में ऐसा लग रहा था कि वो कोबरा के साथ डांस कर रहा है, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद जो हुआ किसी ने उसकी कल्पना नहीं की थी।

पैर पर मारा डंक

पैर पर मारा डंक

तीनों कोबरा शुरू में युवक के हिलने पर हिलने लगे, लेकिन कुछ ही देर में एक बड़े कोबरा ने युवक के ऊपर हमला कर दिया और उसके पैर पर डंक मार दिया। यही नहीं कुछ देर तक कोबरा उसके पैंट के ऊपर से चमड़ी को दबोचे रहा। इसके बाद क्या हुआ वो वीडियो में नहीं है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

अस्पताल में है भर्ती

अस्पताल में है भर्ती

कुछ वक्त बाद प्रियंका नाम की एक महिला ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें ये वीडियो था। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के किसी व्यक्ति ने उनको ये वीडियो और फोटो भेजा है। वहां सिरसी के माज सैय्यद नाम का शख्स कोबरा के साथ स्टंट कर रहा था, अगर कोई उसे जानता हो तो कृपया उसका नंबर शेयर करे। प्रियंका ने एक फोटो भी पोस्ट की, जिसमें शख्स अस्पताल में भर्ती दिखाया गया है।

 मिल गया था एंटी वेनम

मिल गया था एंटी वेनम

स्थानीय मीडिया के मुताबिक सैयद को घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच दिया गया था। उनकी किस्मत अच्छी थी, जिस वजह से उनको एंटी वेनम की 46 शीशियां मिल गईं। हालांकि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं जीव प्रेमियों ने लोगों से ऐसे स्टंट ना करने की अपील की है।

हाथी को मार सकता है कोबरा

हाथी को मार सकता है कोबरा

वैज्ञानिकों के मुताबिक कोबरा कैटेगरी में 300 तरह के सांप होते हैं। ये सबसे जहरीले सांपों में से एक हैं। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। कहा जाता है कि अगर एक कोबरा ढंग से वार करे तो वो एक डंक में बड़े हाथी को मौत की नींद सुला सकता है। जब भी ये अपने शिकार पर हमला करता है, तो उसकी आंखों में जहर फेंकता है, जिससे वो अंधा हो जाता है। फिर उसे पकड़कर निगलने में आसानी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+