Video: लैंबोर्गिनी के एग्ज्हौस्ट से कबाब भूनना शख्स को पड़ा भारी, सेकंडों में धुआं-धुआं हो गई करोड़ों की कार
एक व्यक्ति अपनी करोड़ों की कार लैंबोर्गिनी के एग्ज़्हौस्ट (जहां से धुआं निकलता है) कबाब ग्रिल करने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण उसका भारी नुकसान हो गया।
नई दिल्ली, 6 जून। दोस्तों आज इंटरनेट का जमाना है। आज अपने हुनर को लोगों तक दिखाने के लिए आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट के जरिए आप घर बैठ पूरी दुनिया को अपना हुनर दिखा सकते हो। आज लोग इंटरनेट पर वायरल होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। खुद को प्रसिद्ध करने के लिए कई लोग बेहद खतरनाक स्टंट करने से भी नहीं चूकते, लेकिन कभी-कभी ऐसा करना उनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। जैसा कि इस वीडियो में हुआ। दरअसल वीडियो में एक व्यक्ति अपनी करोड़ों की कार लैंबोर्गिनी के एग्ज़्हौस्ट (जहां से धुआं निकलता है) कबाब ग्रिल करने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण उसका भारी नुकसान हो गया।

लैंबोर्गिनी के एग्ज़्हौस्ट से भून रहा था कबाब
वायरल वीडियो चीन के हुनान का है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी लैंबोर्गिनी कार के एग्ज़्हौस्ट से कबाब ग्रिल करता दिखाई दे रहा है। कबाब को भूनने के लिए गाड़ी में बैठा एक अन्य व्यक्ति कार के एग्ज़हौस्ट से बार-बार आग निकालता है। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लैंबोर्गिनी देने लगी धुआं
बार-बार आग निकालने से गाड़ी का इंजन गर्म हो जाता है और उसमें से एकदम धुआं उठने लगता है और गाड़ी से एक कूलेंट लिक्विड बाहर निकलने लगता है। हड़बड़ाहट में वह धुएं पर किसी तरह काबू पाने की कोशिश करता है लेकिन तब तक सब कुछ लुट चुका होता है।

वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने खूब किए कमेंट
शख्स के इस तरह के स्टंट वाली वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा यह कार इस तरह के करतब दिखाने के लिए डिजाइन नहीं की गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर मीट पकाने के लिए अच्छी नहीं है कौन जानता होगा।' आप भी देखें घटना का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications