VIDEO: डिवाइडर पर चढ़कर कूद रहे शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, पड़ गए लेने के देने
नई दिल्ली। कई बार हम शॉर्टकट के चक्कर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघ्न कर देते हैं। सड़क के रांग साइड चलना हो या डिवाइडर पार करना हो, हम किसी गलती से नहीं चूकते लेकिन चीन के एक शख्स को ये गलती काफी भारी पड़ गई। डिवाइडर पार करने के चक्कर में उसके साथ जो हुआ उससे वह हंसी का पात्र बनकर रह गया है।
क्या हुआ जब डिवाइडर पार करने लगा शख्स?
मामला चीन के जुहाई का है जहां एक शख्स ट्रैफिक के बीच डिवाइडर कूद कर सड़क पार करने की कोशिश करता है। लेकिन जैसे ही वह डिवाइडर के ऊपर बनी रेलिंग पर चढ़ता है वह रेलिंग के साथ ही नीचे गिर पड़ता है। ये वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों का खूब हंसा रहा है।
पत्नी का लव टेस्ट करने को की ये अजीब हरकत
चीन में ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं अकसर सीसीटीवी में कैद हो जाती हैं लोगों को हंसाती हैं। हाल ही में एक वीडिया वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्यार का इम्तेहान लेने के लिए चलती सड़क के बीच खड़ा हो गया। इसका अंजाब भी बेहद खतरनाक हुआ। दरअसल यहां पैन नाम के एक शख्स को अपनी पत्नी जो का लव टेस्ट लेने का मन हुआ। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई तो वह घर से निकलकर शराब पीने लगा। इसके बाद उसने पत्नी को फोन कर के सड़क पर बुलाया और वहां पर फिर दोनों का बहस होने लगी। इसके बाद एक कार से शख्स की टक्कर हो गई और उसकी कई हड्डियां टूटीं।

वीरू बनकर टंकी पर चढ़ी लड़की
कुछ समय पहले एक लड़की एक लड़के के साथ शादी करने के लिए पानी के टंगी पर चढ़ कर शोले फिल्म की वीरू बन गई थी। हालांकि बाद में उसे समझ बुझा का नीचे उतार लिया गया था। लेकिन इस फिल्मी स्टंट ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।
यह भी पढ़ें- पत्नी के प्यार का इम्तेहान लेने के लिए बीच सड़क पर खड़ा हुआ शख्स, टूटी हड्डियां तो आया होश












Click it and Unblock the Notifications