VIDEO: सबके 7 पिता होते हैं! इस शख्स ने गिनाए, आप भी नहीं कर पाएंगे इनकार
दुनिया में सभी के 7 बाप गिनाने वाले शख्स का वीडियो अब तक 50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

दुनिया में सभी के 7 बाप होते हैं! क्या हुआ यह सुनकर आप भी चकरा गए न? यह दावा हम नहीं, यूपी के फिरोजाबाद निवासी पंडित जी करते हैं। इनका कहना है कि लोग कहते जरूर हैं कि हमारे एक पिताजी हैं, लेकिन मैं 7 गिना दूंगा और आप इनकार भी नहीं कर सकेंगे। पंडित जी की इस विद्या का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब तक इसे 50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। आइए आपको ले चलते हैं फिरोजाबाद के पंडित जी के पास, जो गिनाते हैं 7 पिता...
फिरोजाबाद में 'पंडित जलपान गृह' नाम से खस्ता कचौड़ी की 7 साल पुरानी दुकान है। यहां के मालिक पंडित जी बड़े ही खुशमिजाज शख्स हैं। रोजाना सुबह दुकान खोलते हैं और चटपटी कचौड़ियां लोगों को परोसते हैं। अपनी लच्छेदार बातों से ग्राहकों को कायल करने वाले पंडित जी की कचौड़ियां खाने लोग दूर-दूर से आते हैं। फूड ब्लॉगर्स और यूट्यूबरों का तो मजमा ही लगा रहता है। 10 रुपए में मसालेदार कचौड़ी और रायते में डूबी हुई खस्ता ग्राहकों को बहुत भांति है।
पंडित जी गिनाते हैं सभी के 7 बाप!
सोशल मीडिया पर फूड अनलॉक ऑफिशियल इंस्ट्रा आईडी से पंडित जी का वीडियो पोस्ट हुआ। जिसमें पंडित जी ने मजाकिया अंदाज में अपने ग्राहक को लच्छेदार बातों में उलझाया और अपनी कचौड़ी का स्वाद चखाया। साथ ही 7 बाप का ज्ञान दे डाला।
मजाकिया अंदाज में गिनाए 7 बाप
- पहला- सबका बाप ऊपर बैठा (ईश्वर) है।
- दूसरा- जिसने आपको जन्म दिया।
- तीसरा- घरवाली के पिताजी को क्या कहेंगे आप पापाजी।
- चौथा- सबसे बडा समय। सबसे बलवान।
- पांच- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।
- छठवां- जब गाय हमारी माता है तो...बाकी समझदार हैं।
- सातवां- वक्त पड़े तो आदमी गधे को भी बाप बना लेता है।












Click it and Unblock the Notifications