शख्स के गले में फंसा आठ पैरों वाला ऑक्टोपस, गला फटते-फटते बचा
Man swallowed Octopus: कई बार लोग लापरवाही के चलते बड़ी परेशानियों में पड़ जाते हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया, जब एक शख्स को समंदर में तैरना काफी भारी पड़ गया।
समंदर में तैर रहा था शख्स
समंदर में नहाते हुए लोग अकसर भारी लापरवाही कर बैठते हैं। एक्सपर्ट का भी कहना है कि समंदर में नहाते हुए मुंह कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से या तो समंदर का खारा पानी मुंह के अंदर जा सकता है, या फिर कोई जीव मुंह के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। और ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ।

गलती से निगला ऑक्टोपस
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 55 साल के एक शख्स ने नहाते हुए गलती से ऑक्टोपस निगल लिया। ये बड़ा सा ऑक्टोपस उसके गले में फंस गया। इसके बाद शख्स की हालत काफी खराब होने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही थीं। उसके शरीर का पूरा पानी सूख गया। इसके बाद उसे अस्तपाल ले जाया गया, जहां उसकी हालत देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।
हैरान रह गए डॉक्टर्स
सिंगापुर के टैन टॉक सेंग अस्पताल में शख्स का स्कैन किया गया। खाने की नली में ऑक्टोपस फंसा हुआ था। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि अकसर ऑक्टोपस अपने आंठों हाथों से चूसता हुआ आगे बढ़ता है। ऐसा ही कुछ वो शख्स के गले में भी कर रहा था। वो उसके गले को चूस रहा था, जिसकी वजह से शख्स को लगातार उल्टियां आ रही थीं।
कड़ी मशक्कत कर निकाला बाहर
डॉक्टरों ने ऑक्टोपस को शख्स के पेट के अंदर धकेलने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। उसकी पकड़ बहुत मजबूत थी। इसके बाद अंतत: एंडोस्टकोप को सावधानीपूर्वक पेट में ले जाया गया और रेट्रोफ्लेक्स किया गया। फिर डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत कर ऑक्टोपस को पकड़कर खींचा। मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications