VIDEO: मौत के मुहाने से युवक को खींच लाए सिख, जान बचाने के लिए उतार दी पगड़ी, हो रही तारीफ
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। घूमने और पिकनिक मनाने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ और नदी और झरने वाले स्थानों पर जाना पसंद करते हैं लेकिन कई बार मौज मस्ती में वो अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। कई पर्यटक तो अपनी जान तक गवां चुके है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक तेज बहाव वाले वॉटर फॉल्स के पास गया और चट्टान से उसका पैर फिसल गया और वो पानी के तेज बहाव में जाकर फंस गया। जहां से उसका बच पाना मुश्किल था लेकिन वहां मौजूद सिख समुदाय के पांच लोगों ने एक युवक की जान लंबी मस्सकत के बाद बचा ली।

चट्टान से पैर फिसलने के कारण मौत के मुहाने पर पहुंच गया था युवक
सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के इन पांच लोगों की जमकर तारीफ हो रही है। चट्टान से फिसलने के कारण युवक ऐसी जगह जाकर फंस गया था जहां उसका जिंदा बच पाना नामुमकिन सा था क्योंकि नीचे तेज बहाव वाला पानी और ऊपर खड़ी और फिसलन भरी हुई चट्टान। इस घटना के पास से गुजर रहे पांच युवा सिखों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसकी जान बचाई।

जानें कहा की है ये घटना
ये घटना कनाडा के गोल्डन एर्स पार्क के लोअर फॉल्स में सोमवार की शाम छह बजे की है। जहां ये हाइकर युवक घूमने गया था जहां वो चट्टान से फिलने के कारण नीचे गिर गया और वहां फंस गया और वहां से उसका निकल पाना मुमकिन नहीं था। वहां पर मौजूद लोगों ने 'रिज मीडोज सर्च एंड रेस्क्यू' को फोन करके मदद के लिए बुलाया लेकिन रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले पांच सिख समुदाय के पांच लोगों ने वहां पहुंच कर युवक को सही सलामत निकाल लिया।

जान बचाने के लिए उतार दी पगड़ी
सिख समुदाय के लोगों ने अपनी पगड़ी उतारकर एक लंबी रस्सी बनाई, जिसे पकड़कर युवक बाहर निकल सका। युवक बाहर निकलकर सिख समुदाय का शुक्रिया करते नहीं थक रहा था वहीं वहां खड़े लोग पांच सिख की जमकर तारीफ कर रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रह और लोग सिख समुदाय के बंदों को सैल्यूट कर रहे हैं।

सिखों ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की बचाई जान
'रिज मीडोज सर्च एंड रेस्क्यू' के मैनेजर रिक लैंग ने जानकारी दी कि झरने के किनारे की चट्टानों पर बहुत फिसलन थी। युवक चट्टान से तो नीचे फिसला लेकिन उसका भाग्य अच्छा था जिस कारण तेज बहाव में गिरने के बजाय वो आखिरी छोर पर जाकर अटक गया लेकिन इतनी फिसलन थी कि वो अपने आप वहां से चढ़ नहीं सकता था वहां खड़े लोग रेस्क्यू टीम का इंतजार कर रहे थे वहीं वहां पास से गुजर रहे सिख समुदाय के पांच सदस्यों ने भीड़ देखी और वहां पहुंच गए और तुरंत अपने सिर पर बंधी पगड़ी उतारी और उसे रस्सी की तरह इस्तेमाल करके बचाया।
A video of the incident on Monday, in which five Sikh hikers tied their dastaars (turbans) together to save a man who had slipped and fallen at the Lower Falls at Golden Ears Park. Video courtesy @globalnews
Kudos to these young men on their quick thinking and selflessness. pic.twitter.com/XQuX27OH5i
— Sikh Community of BC (@BCSikhs) October 16, 2021
युवक से हो गई थी ये बड़ी चूक
युवक की जान बचाने के लिए सिखों ने अपनी भी जान जोखिम में डालकर फिसलन भरे पत्थर पर उस पगड़ी को लड़के तक पहुंचाने के लिए गए। लैंक ने बताया दोनों हाइकरों की उम्र 20 के लगभग थी। उसमें से एक नीचे फिसल कर गिर गया । लड़के ने बाद में बताया कि उसने वहां खतरे का निशान नहीं देखा था।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications