'वो सांप है आपकी बीवी नहीं', 2 पीले अजगर के साथ बेड पर सोता नजर आया शख्स, VIDEO देख हिल गए लोग

नई दिल्ली: सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक हैं। आमतौर पर सामान्य इंसान इन्हें देखकर भाग जाते हैं, लेकिन कुछ लोग खतरों के खिलाड़ी होते हैं, जो इन्हें खिलौने की तरह समझते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग हिल गए। (वीडियो-नीचे)

अजगर साथ सो रहा था शख्स

अजगर साथ सो रहा था शख्स

इंस्टाग्राम पर snakebytestv ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक शख्स आराम से लेटा रहता है। उसके ऊपर दो पीले अजगर भी आकर लेट जाते हैं। वो शख्स सोता रहता है, जबकि अजगर वहां पर आराम से टहलते नजर आते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो पोस्ट करते हुए शख्स ने लिखा कि कभी-कभी लंबे दिन के बाद अपने पसंदीदा चीज (सांप) के साथ झपकी लेना जरूरी है! मैं अकेला नहीं सो सकता।

लोगों ने दिया ये रिएक्शन

लोगों ने दिया ये रिएक्शन

ये वीडियो डालते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे देख लोग हैरान रह गए। एक शख्स ने कंमेंट करते हुए लिखा कि ये शख्स पागल हो गया है। इसे अपनी जान की परवाह नहीं। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि भाई वो सांप है आपकी बीवी नहीं, जिसके साथ आप बेड पर सो रहे हैं। वहीं बहुत से अन्य लोगों ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी।

सांपों से है ज्यादा प्यार

सांपों से है ज्यादा प्यार

आपको बता दें snakebytestv इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है, जिसके एक मिलियन फॉलोवर्स होने वाले हैं। इस अकाउंट को हैंडल करने वाले शख्स Brian barczyk को जानवरों से काफी प्यार है। इसमें सबसे ज्यादा वो सांपों को पसंद करते हैं। जिस वजह से वो इस अकाउंट पर सांपों के साथ वीडियो डालते रहते हैं।

कैसे शिकार करते हैं अजगर?

कैसे शिकार करते हैं अजगर?

आपको बता दें कि अजगर सबसे खतरनाक सांपों में से एक हैं। उनके अंदर जहर तो नहीं होता, इस वजह से वो अपने शिकार को जकड़कर मारते हैं। इसके बाद उन्हें जिंदा निगल जाते हैं। अजगर के शरीर में कुछ ऐसे केमिकल बनते हैं, जो शिकार को गलाकर पचा देते हैं। एक बड़ा अजगर आराम से इंसान को जिंदा निगल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+