'ये छोटी सी जीत...' जिंदगी में पहली बार फ्लाइट में बैठा शख्स, खुशी के मारे शेयर कर डाला ये पोस्ट

पहली बार फ्लाइट का सफर बेहद खास होता है। ऐसे में कई बार ये बात आप शब्दों में भी बयां नहीं कर सकते। 27 साल के एक शख्स ने फ्लाइट की टिकट के साथ अपने इस एक्सपीरियंस को लाइफ विनिंग बताया है।

Man travels in flight

जिंदगी में कोई भी काम पहली बार किया जाए, तो ये एक्सपीरियंस कुछ अलग ही होता है। कभी ना भुलाने वाली इस जर्नी को लोग कई बार अपने कैमरे में कैद भी कर लेते हैं। फ्लाइट की बात करें, तो अकसर लोगों के लिए पहली बार फ्लाइट में बैठने का एक्सपीरियंस बेहद ही खास होता है। आज भी फ्लाइट में बैठना कई लोगों के लिए एक सपने जैसा है। ऐसे में अगर ये सपना कभी पूरा हो जाए, तो उस वक्त ये खुशी बयां नहीं की जा सकती। हाल ही में एक ऐसा शख्स भी खूब चर्चा में है, जो पहली बार फ्लाइट में बैठा, तो उसने इसे जिंदगी जीतने वाला अहसास बताया। शख्स ने अपना एक्सपीरियंस कई लोगों के साथ शेयर किया है। पहली बार फ्लाइट में बैठने की खुशी शख्स ने सोशल मीडिया पर बयां की।

पहली बार फ्लाइट का एक्सपीरियंस

पहली बार फ्लाइट का एक्सपीरियंस

अगर आप बहुत कम उम्र में विमान की यात्रा करते हैं, तो शायद उस तरह की मेमोरीज ना बन पाएं और ना ही उतनी डीटेल आपको याद रहें। लेकिन 27 साल का एक शख्स अपने फर्स्ट टाइम फ्लाइट एक्सपीरियंस को बयां करने से खुद को रोक नहीं सका। जिंदगी के हर एक मोमेंट को कैमरे में कैप्चर करने पर ये मेमोरीज आपका सफर आसान बना देती हैं।

जब पूरा होता है बकेट लिस्ट का सपना

जब पूरा होता है बकेट लिस्ट का सपना

हर शख्स की बकेट लिस्ट में फ्लाइट का सफर तो जरूर होता है। ऐसे में अगर ये सपना पूरा हो जाए, तो उस खुशी को शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है। अपना यही एक्सपीरियंस 27 साल के एक शख्स ने ट्विटर के जरिये बयां किया है। हेमंत नाम के यूजर ने अपना ये अनुभव बोर्डिंग पास की तस्वीर शेयर कर बताया।

वायरल हुआ शख्स का पोस्ट

शख्स ने बड़ी ही खुशी के साथ बताया कि वो पहली बार फ्लाइट का सफर कर रहा है। इस बंदे ने इसे अपनी जिंदगी की एक छोटी सी जीत बताया है। शख्स ने कहा कि मैं 27 साल का हूं और पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहा हूं। ट्वीट करते हुए शख्स ने कहा कि ये पहली बार है जब मैं फ्लाइट में हूं। मैं बहुत खुश हूं। वीडियो को 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 50 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

लोगों को पसंद आया ये पोस्ट

लोगों को पसंद आया ये पोस्ट

यूजर्स को इस शख्स का पोस्ट बेहद पसंद आ रहा है। उनका मानना है कि वे शख्स की इस खुशी से पूरी तरह रिलेट कर पा रहे हैं। वहीं कई लोगों ने 27 साल के इस शख्स की तारीफ की, क्योंकि उसने इतनी छोटी बात को भी अपनी जिंदगी की बड़ी अचीवमेंट बताया है। एक यूजर ने कहा कि हमेशा पहली बार ही होता है। गुड लक। एक शख्स ने कहा कि मैं 25 साल की उम्र में फ्लाइट में बैठा और उस वक्त मेरे पूरे परिवार ने इस बारे में खुशी से बताया।

Recommended Video

    Flight Mode in Aeroplane: जहाज में क्यों रखते हैं फोन को Flight Mode पर | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+