Harley Davidson के दोनों तरफ लटकी हैं बाल्टियां, ड्रीम बाइक पर दूध बेचने का Video वायरल

वायरल क्लिप में लाखों रुपये की हार्ले डेविडसन में शख्स दूध बेच रहा है। दूध वाले का स्वैग देखकर लोग भी हैरान हैं।

Credit: amit_bhadana/instagram

Man selling milk in harley davidson: बचपन से ही हम दूध वाले को पैदल या फिर साइकिल में देखते आ रहे हैं। दूध वाले भैया साइकिल की घंटी बजाते हैं और फिर हम दूध लेने जाते हैं। लेकिन जरा सोच कर देखिये दूध वाला साइकिल में आने की बजाय किसी महंगी गाड़ी या फिर किसी ऐसी महंगी बाइक में आए, जिसे लेना लोगों का एक सपना होता है। ऐसा ही कुछ एक दूध वाले के साथ देखने को मिल रहा है, जो लोगों की ड्रीम बाइक हार्ले डेविडसन में दूध बेचता है। ये क्लिप इन दिनों वायरल हो रहा है, उसे जो भी देख रहा है, चौंक रहा है। ये स्वैगर दूध वाला भी जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है।

क्या आपने देखा दूध वाले का स्वैग?

क्या आपने देखा दूध वाले का स्वैग?

लाखों रुपये की हार्ले डेविडसन में दूध बेच रहे शख्स का क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो भी इस दूध वाले को देख रहा है, चौंक रहा है। शख्स को आम दूध वाले की तरह नहीं बल्कि काफी स्टाइल में आते देखा जा सकता है। नीले रंग की हुडी पहना ये शख्स अलग-अलग जगहों पर दूध बेचने जा रहा है।

हार्ले पर लटकी दूध की बाल्टियां

हार्ले पर लटकी दूध की बाल्टियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स की बाइक के साइड में दूध की ठेकी लटक रही है। बैकग्राउंड म्यूजिक में जबरदस्त गाना भी बज रहा है। कुल मिलाकर कहें, तो दूध वाले का स्वैग देखते ही बन रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर amit_bhadana_3000 ने शेयर किया है।

वायरल हुआ वीडियो

हालांकि, दूध वाला कहां का रहने वाला है, ये बात स्पष्ट नहीं है। क्योंकि उसकी बाइक की रजिस्ट्रेशन प्लेट में नंबर की बजाय गुर्जर लिखा हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोग सवाल भी कर रहे हैं कि बिना नंबर प्लेट के इस शख्स को ऐसे स्ट्रीट पर घूमने कैसे दिया जा रहा है?

महंगी गाड़ियों में दूध बेचने का शौक

महंगी गाड़ियों में दूध बेचने का शौक

कई लोगों का ये भी कहना है कि ऐसे कई लोग हैं, जो महंगी गाड़ियों में दूध बेचने का काम करते हैं। ऐसे में ये कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी एक बार एक शख्स को अंबेसडर गाड़ी में दूध बेचते देखा गया था। ये शख्स भी उस वक्त जमकर सुर्खियों में रहा था।

सुर्खियों में छाए हार्ले वाले भैया

सुर्खियों में छाए हार्ले वाले भैया

फिलहाल इस हार्ले वाले शख्स को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। नंबर प्लेट नहीं होने पर खूब सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वहीं कई लोगों को ये नई बात नहीं लग रही। खैर जो भी हो लेकिन हार्ले वाला शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Harley-Davidson देख खुद को नहीं रोक पाए CJI SA Bobde, बन गए बाइकर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+