शख्स ने सीपीआर देकर बचाई पक्षी की जान, वायरल वीडियो देख बन जाएगा दिन

Man saves sparrow life: एक पक्षी की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे एक शख्स का वीडियो इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर रहा है। वायरल वीडियो 2017 का है, जब एक शख्स ने एक स्पैरो पक्षी को सांस लेने के लिए संघर्ष करते हुए देखा, क्योंकि वो कांच की दीवार से टकराकर पूल में गिर गया था। उस आदमी ने पंखदार छाती पर सीपीआर किया और पक्षी को वापस से जिंदा कर दिया। अब लोग इस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

स्पैरो की ऐसे बचाई जान
पूल से बाहर निकाले गए स्पैरो की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं। लेकिन शख्स ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी। पक्षी चीं चीें की आवाज कर रहा था लेकिन उसके हाथ पैर हिल डुल नहीं रहे थे। इसके बाद शख्स के बेटे ने भी चिंता जाहिर की कि उन्हें ऐसे नहीं करना चाहिए। उनकी कोशिश बेकार है। बचने की बजाय उसे और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है। लेकिन शख्स ने उसकी बात सुने बगैर अपनी कोशिश जारी रखी।

man saves sparrow life

सावधानी से नोजल से दी सांस
कुछ सेकंड बाद, उसे एयर कंप्रेसर का उपयोग करने का विचार आया। उसने बड़ी सावधानी से नोजल को पक्षी की चोंच में डाला और कुछ सेकंड के बाद वो पुनर्जीवित हो गया। आख़िरकार कूकाबुरा ने अपने पंख खोले और उड़ने के लिए तैयार हो गया। कहानी के एक खूबसूरत अंत में पक्षी उस आदमी के साथ दोस्त बन गया और उस दिन से हर दिन उसके आंगन में जाता था। शख्स का नाम कूकाबुरा जॉर्ज था।

Recommended Video

      शख्स ने सीपीआर देकर बचाई पक्षी की जान, वायरल वीडियो देख बन जाएगा दिन

      'दोस्ती की सुंदर कहानी'
      मूल रूप से द एपोच टाइम्स ने इस क्लिप को पोस्ट किया था। इसके बाद इसे आईएफएस अधिकारी संदीप त्रिपाठी ने इसे ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि पक्षी की जिंदगी को वापस लाने के लिए एक मार्मिक कहानी। पक्षी उसका दोस्त बन जाता है। प्यार और देखभाल की एक सुंदर कहानी।

      यहां देखें वायरल वीडियो...

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+