WATCH: कुत्ते को दोनों हाथों से पकड़कर पानी में डुबा रहा था कंगारू, शख्स ने ऐसे छुड़ाया

Man saves his dog from kangaroo: ऑस्ट्रेलिया में मिक्स्ड मार्शल आर्ट और ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु में महारत हासिल करने के लिए मशहूर मिक मोलोनी नाम के शख्स के साथ बेहद अजीबोगरीब घटना घटी। शख्स का कंगारू से आमना-सामना हुआ, जब वो उसके कुत्ते को पानी में डुबोने की कोशिश कर रहा था। शख्स ने हिम्मत से काम लेते हुए अपने कुत्ते को कंगारू से बचाया।

घटना ऑस्ट्रेलिया के मिल्डयूरा में हुई, जहां शख्स का घर है। सात फुट के कंगारू ने उसके पालतू कुत्ते को पकड़ लिया और फिर उसे नदी में डुबाने की कोशिश कर रहा था। शख्स ने इस घटना को मोलोनी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। शुरुआत में क्लिप को मिल्ड्यूरा मार्शल आर्ट स्कूल द्वारा टिकटॉक पर शेयर किया गया था। हालांकि, वीडियो को वहां से अब हटा दिया गया है लेकिन फुटेज अब भी ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशस मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

man saves his dog from kangaroo

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कंगारू कुत्ते को पानी में डुबाने की कोशिश कर रहा है। शख्स ये देखते ही कंगारू को चेतावनी देता है कि उसने कुत्ते को नहीं छोड़ा तो वो उसे मुक्का मारेगा। इसके बाद जैसे ही मोलोनी कंगारू पर मुक्का मारता है तो कैमरा हिलने लगता है और कुछ भी साफ नहीं सुनाई पड़ता। एक पल के लिए वीडियो काफी ब्लर हो जाता है। इसके बाद जब रिकॉर्डिंग दोबारा से चालू होती है तो मोलोनी और कुत्ता दोनों पानी से बाहर निकलते हुए नजर आते हैं, जबकि कंगारू नदी में ही रहता है।

इसके बाद की क्लिप में मोलोनी अपने कुत्ते की जांच करते हुए और कैमरे के सामने अपना खून से सना हुआ हाथ दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) को घटना के बारे में बताते हुए बताया कि वो नदी के किनारे पर पैर फैला रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि उनका अकिता नस्ल का कुत्ता हैची गायब है। आसपास काफी ढूंढने के बाद उन्हें नदी में एक बड़ा कंगारू नजर आया, जिसके हाथ नदी में थे। कंगारू शख्स को घूर कर देख रहा था।

यहां देखें हैरतअंगेज वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+